khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिविशेष कवर

यहां सम्पन्न हुआ नव नियुक्त सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-3 एवं पूर्व नियुक्त सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-2, कनिष्ठ अभियन्ता एवं अपर सहायक अभियन्ता का एक भौगोलिक सूचना प्रणाली प्रशिक्षण।

बुधवार को विकास भवन के सभागार में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी के दिशा-निर्देशन एवं मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराड़ी के मार्गदर्शन में कृषि विभाग में नव नियुक्त सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-3 एवं पूर्व नियुक्त सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-2, कनिष्ठ अभियन्ता एवं अपर सहायक अभियन्ता का एक भौगोलिक सूचना प्रणाली प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ।

ट्रेनर के रूप में जीआईएस एनालिस्ट उमेश बिष्ट द्वारा कृषि विभाग के परिपेक्ष्य में महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई गई तथा संबंधित क्षेत्र में जीआईसी प्लान तैयार करने एवं उसका मूल्यांकन, पैमाईश इत्यादि के साथ जीपीएस का प्रयोग, अंक्षाश देशान्तरीय स्थिति ज्ञात करने आदि विषय पर गूगल अर्थ प्रोे, आर्क जीआईएस, क्यू जीआईएस सॉफ्टवेयर का प्रयोग सहित रिमोट सेंसिंग डाटा का उपयोग भूमि के ढाल, उच्चाच्च आदि का ध्यान रखते हुए कृषि संबंधी प्लान तैयार करने हेतु प्रशिक्षित किया गया।

इस मौके पर कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी पवन काला सहित आनन्द पंवार, अनुज बिष्ट, राजेन्द्र रावत एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

यहाँ 274 मतदान केन्द्रों पर वेबकास्टिंग के जरिए रखी जाएगी निरंतर नज़र।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग्:-विद्यालय के नए भवन में आते छात्राएं करने लगी अजीब हरकतें।

khabaruttrakhand

सरोवर नगरी नैनीताल के कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर के छात्रसंघ चुनाव में उत्कर्ष बिष्ट अध्यक्ष, हिमांशु महर महासचिव, उपाध्यक्ष प्रखर श्रीवास्तव, छात्रा उपाध्यक्ष हेमा रैखोला , संयुक्त सचिव सूर्य कमल गौड़, आकांक्षा खनायत चुने गए सांस्कृतिक सचिव ।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights