khabaruttrakhand
BLOGGERDelhi NCRआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकविशेष कवरस्टोरी

नये रोजगार सर्जन मिशन के तहत टिहरी झील में स्थानीय युवाओं को रोजगार मुहैया कराने हेतु बनाये गये नये बोटिंग प्वाईंट।

मुख्यमंत्री जी के नये रोजगार सर्जन मिशन के तहत टिहरी झील में स्थानीय युवाओं को रोजगार मुहैया कराने हेतु बनाये गये नये बोटिंग प्वाईंट।

रविवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने डोबरा कोटी बोटिंग प्वाईटों का निरीक्षण किया उन्होंने कहा कि स्थानीय युवाओं के लिए इन नये बोटिंग प्वाईंटों से और अधिक रोजगार सर्जन होगें।

जिलाधिकारी ने डोबरा से कोटी बोटिंग प्वाईंट के मध्य बोटिंग कर सभी प्रकार की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया, इस अवसर पर उन्होंने बोटिंग प्वाईट तक पहुंचने के लिए पैदल रास्ते की सही व्यवस्था, कुशल बोट संचालक रखने, समय समय पर लाईफ जैकेट की गुणवत्ता चेक करने, बोट की समय-2 पर जांच करने, पेयजल तथा शौचालय आदि की व्यवस्था करने हेतु पर्यटन अधिकारी व टाडा के अधिकारियों को निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने कहा कि मा. मुख्यमंत्री जी ने अपने कोटी कॉलोनी भ्रमण के दौरान कहा था कि सरकार की प्राथमिकता है कि अधिक से अधिक नये रोजगार सर्जन कर स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना है, इसी कड़ी में टिहरी झील में विभिन्न स्थानों जैसे डोबरा, सादणा, नन्द‌गांव-बड़कोट पर नये बोटिंग प्वाईंटों का निर्माण किया गया है जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिल सकेगा ।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कोटी कॉलोनी की गोल कोठी में स्थित टाडा के कार्यालय का निरीक्षण किया तथा कार्यालय को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के निर्देश टाडा के अधिकारियों को दिये।
वहीं उन्होंने कार्यालय में विधुत व्यवस्था, भवन का रंग रोगन तथा आगन्तुकों के लिए सभी प्रकार की सुविधाओं को दुरुस्त करने सम्बन्धी निर्देश सम्बन्धितो को दिये।

इस अवसर जिला पर्यटन अधिकारी एसएस राणा, टाडा एवं सम्बन्धित विभागीय अधिकारी/ कर्मचारी उपस्थित थे।

Related posts

पुलिस ने पिछले महीने खाडी और दुराल गांव में हुई चोरी का किया खुलासा 01 अभियुक्त को मय माल के किया गिरफ्तार।

khabaruttrakhand

Lok Sabha Election 2024: चुनावी समर में हर दल ताल ठोकने को तैयार, मिलकर नहीं अलग-अलग लड़ेंगे BJके विरोधी

cradmin

Noida Crime News: मोहपाश में फंसाया गया युवक से ठगाई गई लाखों रुपये, पुलिस ने मामले की जांच शुरू की

cradmin

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights