khabaruttrakhand
BLOGGERDelhi NCRआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीदेहरादूनप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरीस्वास्थ्य

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के श्रमिकों को मिलेगा स्वास्थ्य लाभ – एम्स और रेल विकास निगम के मध्य हुआ एमओयू ।

– ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के श्रमिकों को मिलेगा स्वास्थ्य लाभ
– एम्स और रेल विकास निगम के मध्य हुआ एमओयू

एम्स ऋषिकेश अब ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना में लगे श्रमिकों और अन्य कर्मचारियों को भी टेलीकंसल्टेशन के माध्यम से स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करेगा।

इसके लिए रेल विकास निगम और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के मध्य एमओयू करार किया गया है।

केन्द्र सरकार की महत्वकांक्षी ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना में लंबे समय से कार्य चल रहा है।
इस परियोजना में कई अधिकारियों और कर्मचारियों के अलावा हजारों श्रमिक कार्य कर रहे हैं।

इन श्रमिकों की स्वास्थ्य संबन्धित समस्या को देखते हुए टेलीकंसल्टेशन के माध्यम से स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करवाने हेतु बीते रोज एम्स ऋषिकेश और रेल विकास निगम लिमिटेड (आर.वी.एन. एल.) के मध्य एमओयू (मेमोरेन्डेम ऑफ अंडरस्टेन्डिंग) गठित किया गया।

इस समझौता ज्ञापन में एम्स ऋषिकेश की ओर से संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रो0 मीनू सिंह एवं रेल विकास निगम लिमिटेड की ओर से निगम के डीजीएम ओम प्रकाश मालगुड़ी ने हस्ताक्षर किए।

एम्स की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने समझौता ज्ञापन (एमओयू) के बारे में बताया कि रेल परियोजना के हजारों श्रमिक इस सुविधा से स्वास्थ्य संबन्धित लाभ उठा सकेंगे।
वहीं उन्होंने बताया कि आर.वी.एन.एल. को टेलीकंसल्टेशन सुविधा उपलब्ध करवाने के अलावा जरूरत पड़ने पर एम्स, परियोजना के विभिन्न स्थानों पर श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य शिविरों का भी आयोजन करेगा ताकि रेल परियाजना के कार्य पर लगे कर्मचारीगण और अन्य श्रमिकों का मेडिकल चेकअप करने के बाद स्थलीय स्वास्थ्य लाभ भी दिया जा सके।

इस अवसर पर संस्थान के विधि अधिकारी प्रदीप चन्द्र पाण्डेय, प्रमुख निजी सचिव विनीत कुमार, डाॅ. विवेक सिंह मलिक और ख्याति गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Related posts

Elections 2024: Uttar Pradesh का जमाना हो या Uttarakhand बनने का बाद का, राष्ट्रीय दलों की रही धूम, निर्दलीय रहे निर्बल

cradmin

उपराष्ट्रपति एक दिवसीय दौरे में पहुँचे देवभूमि । बाबा नीम करौली महाराज के किये दर्शन।

khabaruttrakhand

मत्स्य पालकों हेतु मछली के स्वच्छ हस्तन, प्रस्संकरण और मूल्य संवर्धन पर जनपद टिहरी में पहली बार 17 अक्टूबर से 19 अक्टूबर 2023 तक तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन, गुरुवार को हुआ समापन।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights