khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिविशेष कवरस्टोरी

आगामी चार धाम यात्रा के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था सुचारु रूप से चलाने हेतु नगर पंचायत चमियाला भवन में आहूत की गई बैठक ।

आगामी चार धाम यात्रा के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था सुचारु रूप से चलाने हेतु नगर पंचायत चमियाला भवन में आहूत की गई* बैठक ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक * टिहरी गढ़वाल द्वारा *आगामी चार धाम यात्रा में यातायात व्यवस्था सुचारु रूप से चलाने* हेतु दिशा निर्देश दिए गए थे, जिसके अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक महोदय एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी के निर्देशन में आज दिनांक 11.04.25 को *थाना घनसाली पुलिस द्वारा चमियाला के नगर पंचायत अध्यक्ष ,सम्मानित सभासदगण, व्यापार मंडल ,टैक्सी यूनियन आदि के साथ विचार विमर्श कर चारधाम यात्रा के सफल सन्छलन के दृष्टिगत यातायात सुचारु रूप से चलाने हेतु नगर पंचायत भवन में एक बैठक आहूत की गई।

इस बैठक के दौरान थानाध्यक्ष घनसाली श्री संजीव थपलियाल ने चमियाला में यात्रा सीजन में जाम की समस्या को देखते हुए कहा कि सड़क के किनारे व्यापारियों की दुकान के आगे महीनों से खड़ी दुपहिया वाहन हटा लें, तथा नगर पंचायत अध्यक्ष चमियाला श्री गोविंद सिंह राणा जी के द्धारा वैकल्पिक पार्किंग व्यवस्था कराई गईं है।

सभी वाहन स्वामी इस बात का जरुर ध्यान रखें।

सभी व्यापारी लोगों से सहयोग देने की बात कही कि अपनी दुकान का सामान दुकान से बाहर सड़क पर न लगाएं ।नाबालिक बच्चों को गाड़ी न देने की अपील की।

बाजार में गाड़ी की तेज रफ्तार पर नजर रखने की बात कही गई तथा क्षेत्र में चोरी के दृष्टिकोण को देखते हुए बाहरी फड़ फेरी वालों पर नजर रखने की बात कही गई है।

नियम के विरुद्ध कार्य करने वालों पर कार्यवाही की बात कही गई। नगरपंचायत चमियाला की मीटिंग में श्री गोविंद सिंह राणा जी अध्यक्ष नगर पंचायत चमियाला, तहसीलदार चमियाला , अधिशासी अधिकारी व सभी सभासद गण, व्यापार मंडल चमियाला के पदाधिकारीगण, टैक्सी यूनियन के सभी पदाधिकारी गण समेत आदि स्थानीय निवासी मौजूद रहे।

इसके अतिरिक्त चमियाला बाजार में सभी व्यापारी वर्ग व दुकानदारों को उपरोक्त मीटिंग के क्रम में आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

Related posts

दिव्यांगजनों को लाभ दिए जाने के उद्‌देश्य से जनपद क्षेत्रांतर्गत 09 अक्टूबर से आयोजित किए जाएंगे शिविर।

khabaruttrakhand

टिहरी झील क्षेत्र में स्थाई पर्यटन को बढ़ावा देने संबंधी बैठक सम्पन्न‘‘।

khabaruttrakhand

News update:-उपनल कर्मियों का पारिश्रमिक 10% बढ़ाने का प्रस्ताव।#10HikeProposal

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights