khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिविशेष कवरस्टोरी

ग्रीष्मकाल में सम्भावित पेयजल संकट की दृष्टिगत रखते हुए उपभोक्ताओं की समस्याओं/शिकायत के निराकरण हेतु शाखा स्तर पर कन्ट्रोल रूम की स्थापना, जारी हुए टोल फ्री नंबर।

‘पेयजल की समस्या हो तो टोल फ्री नम्बर 18001804100, 7017153668 तथा 01376-232154 पर करें शिकायत – ईई जल संस्थान, शाखा नई टिहरी।

अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान नई टिहरी प्रशान्त भारद्वाज ने बताया कि ग्रीष्मकाल में सम्भावित पेयजल संकट की दृष्टिगत रखते हुए उपभोक्ताओं की समस्याओं/शिकायत के निराकरण हेतु शाखा स्तर पर कन्ट्रोल रूम की स्थापना की गयी है जो प्रात 8.00 बजे से सांय 8.00 बजे तक संचालित रहेगा।

वहीं उन्होंने शाखान्तर्गत सभी सम्मानित उपभोक्ताओं से अपील की कि वह अपने क्षेत्र में तैनात अभियन्ताओं के मोबाईल नम्बर पर अपनी पाइपलाइन एवं सीवर लाइन लीकेज से सम्बन्धित शिकायतों को तथा उक्त कॉल सेण्टर पर दूरभाष के माध्यम से दर्ज करा सकते हैं, ताकि शीघ्र ही शिकायतों का समाधान किया जा सके।

क्षेत्र में तैनात सहायक अभियन्ताओं में नई टिहरी मुख्यालय व नैनबाग एवं थत्यूड़ हेतु राजवीर सिंह महर 9627833598, नई टिहरी सीवर व नरेन्द्रनगर एवं गजा किरन पयाल 8755307004, चम्बा एवं सारज्यूला पम्पिंग किरन पयाल एवं सागर पुरषोड़ा 7579208185, प्रतापनगर एवं थौलधार गिरीश सेमवाल 9412922841 को नामित किया गया है।

उन्होंने बताया कि शाखा क्षेत्रान्तर्गत इन्ही स्थानों हेतु अपर सहायक अभियन्ता/कनिष्ठ अभियन्ता भी नामित/कार्यरत हैं जिनमें नई टिहरी मुख्यालय व जाखणीधार हेतु विनय बगियाल 7088526113, नई टिहरी सीवर हेतु महावीर सिंह राणा 8979202166, चम्बा एवं सारज्यूला पम्पिंग हेतु अरविन्द सजवाण 8171148141, राहुल कुमार 9719159953, राजकिशोर पोखरियाल 9997741014, नरेन्द्रनगर विनोद चमोली 8126900807, गजा मुनेन्द्र सिंह सरियाल 8171109436, नैनबाग साधना राणा 7310647525, थत्यूड़ रवित शाह 9389719705, प्रतापनगर अभिषेक शाह 8755969748, राजवीर थलवाल 9557811710 तथा थौलधार शान्ति बिष्ट 7505263374 हैं।

उन्होंने बताया कि यदि किसी उपभोक्ता की पेयजल समस्या का समाधान न हो तो वे उनके नम्बर 7017153668 तथा विभागीय टोल फ्री नम्बर 18001804100 एवं कन्ट्रोल रूम नम्बर 01376-232154 पर भी शिकयत दर्ज कर सकते हैं।

वहीं उन्होने जनपद के सम्मानित उपभोक्ताओं से पेयजल के महत्व के दृष्टिगत रखते हुए अपील की कि अपने घरों में सिंचाई एवं निर्माण कार्याे पर पेयजल का उपयोग न करें, अपने घरों एवं स्टैण्ड पोस्टों की टोंटियों को पानी भरने के बाद बन्द कर दें। पेयजल स्रोतों जलाशयों एवं पाईप लाइन पर अनावश्यक छेड़खानी न करें। अपने घरो की टंकियों पर फ्लोट वॉल्ब अनिवार्य रूप से लगायें तथा पेयजल पाइप लाइन पर टुल्लू पम्प का प्रयोग न करें।

Related posts

ब्रेकिंग:- 2024 आईपीएल से पहले इस नियम में होंगे बड़े बदलाव।जाने अधिक।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-यहां होटल एसोशियन ने मानव श्रृंखला डिवाइडर बनाकर शासन – प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश, जाने वजह।.

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:- दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आप नेता को मिली अंतरिम जमानत, जाने जमानत से जुड़ी और अधिक जानकरी।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights