khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीदेहरादूनप्रभावशाली व्यतिराष्ट्रीयविशेष कवर

मुख्य विकास अधिकारी ने सोमवार को जिला सभागार नई टिहरी में जनता मिलन कार्यक्रम के तहत सुना लोगों की समस्याओं को।

मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने सोमवार को जिला सभागार नई टिहरी में जनता मिलन कार्यक्रम के तहत लोगों की समस्याओं को सुना।

इस मौके पर लगभग 20 जन शिकायतें/अनुरोध पत्र दर्ज किये गये, जो लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई, राजस्व, खाद्यन्न, पुनर्वास आदि अन्य विभागों से संबंधित रहे।

जनता मिलन कार्यक्रम में नौगांव (बंगसील) तहसील धनोल्टी निवासी राजेश प्रसाद खण्डूरी ने शिकायत करते हुए कहा कि ग्राम भिड़ाकोटी ने समझौतानुसार ग्राम नौगांव (बंगसील) की नाप भूमि का 06 माह बाद भी भुगतान नहीं किया गया है तथा उसमें आवाजाही भी बन्द नहीं की गई है।
वहीं उन्होंने उक्त भूमि को गांव वालों के कृषि कार्य एवं फलदार वृक्षों हेतु मुक्त करने का अनुरोध किया, जिस पर एसडीएम धनोल्टी को जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।

ग्राम पटूड़ी पट्टी बमुण्ड निवासी बच्चन सिंह ने राशन कार्ड बनाने की मांग की, जिस पर सीडीओ ने जिला पूर्ति अधिकारी को राशन कार्ड हेतु नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

कुड़ियाल गांव पोस्ट नागदेव पथल्ड निवासी मंगली देवी ने पीएमजीएसवाई चम्बा बहेड़ा कुड़ियाल गांव मोटर मार्ग पर सड़क निर्माण के मालवे से अपने आवसीय भवन को खतरा बताते हुए आवश्यक कार्यवाही करने की मांग की, जिस पर अधिशासी अभियन्ता पीएमजीएसवाई चम्बा को आवश्यक कार्यवाही कर अवगत कराने को कहा गया।

इसके साथ ही चिड़ियाली-कफोल गांव मोटर मार्ग पर घडियाला खाला नामे तोक में क्षतिग्रस्त मार्ग के स्थान पर सीसी मार्ग बनवाने, ठांगधार-कौड़िया इक्को पार्क कौडिया रोड़ पर पूर्व की भांति पर्यटन व व्यवसायिक गतिविधि संचालन की अनुमति प्रदान करने, सोणधार-लोदवाणी मोटर मार्ग पर कार्य प्रारम्भ करवाने का अनुरोध किया, जिस पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा गया।

इस मौके पर एडीएम ए.के. पाण्डेय, सीएमओ डॉ. श्याम विजय, डीडीओ मो. असलम सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

ब्रेकिंग:-महामहिम राज्यपाल उत्तराखंड ने सीमान्त गाँव मलारी का किया दौरा ,विषम भौगोलिक परिस्थितियों में सीमा पर डटे जवानों का बढ़ाया हौसला, श्री बद्रीनाथ मन्दिर में पूजा अर्चना कर की सम्पूर्ण विश्व एवं मानवता के कल्याण की कामना।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-केन्द्रीय विद्यालय प्रबन्धन समिति नई टिहरी की सत्र 2023-24 की प्रथम बैठक शुक्रवार जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित।जिलाधिकारी ने बच्चों को सफलता के लिए दिए महत्वपूर्ण टिप्स।

khabaruttrakhand

22 अगस्त 2024 को अखिल भारतीय कांग्रेस के आह्वान पर प्रदेश मुख्यालय मैं केंद्रीय जांच एजेंसीयों ईडी,सीबीआई, आईटी के दफ्तरों का घेराव करने के लिए टिहरी जनपद से बड़ी संख्या में कांग्रेसजन पहुंचेंगे देहरादून ।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights