khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिविशेष कवरस्टोरी

टिहरी जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशानुसार टिहरी जेल परिसर में ईट राईट कैंपस हेतु फोर्स टेक प्रशिक्षण का आयोजन।

‘ईट राईट कैंपस हेतु फोर्स टेक प्रशिक्षण सम्पन्न।‘‘

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिह धामी एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री धन सिंह रावत के संकल्पना के अनुसार खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, उत्तराखण्ड की पहल पर अभी तक राज्य की 6 जेलों को ईट राईट इंडिया अभियान के अन्तर्गत आच्छादित किया जा चुका है, जबकि जिला कारागार टिहरी राज्य की सातवीं जेल परिसर के रूप में यह प्रमाण पत्र शीघ्र ही प्राप्त कर लेगी।

मंगलवार को टिहरी जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशानुसार टिहरी जेल परिसर में ईट राईट कैंपस हेतु फोर्स टेक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण द्वारा संचालित फॉरटैक प्रशिक्षण भोजनालय/पाकशाला में काम करने वाले समस्त फूड हैन्डलर्स को खाद्य सुरक्षा मानकों के रखरखाव विषय पर प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षकों द्वारा जेल परिसर के फूड हैन्डलर्स को उन्नत कैटरिंग, भोजन की स्वच्छता, साफ-सफाई, भोजन विषाकत्ता के प्रति सावधानिया, व्यक्तिगत साफ-सफाई रसोई में कीड़े-मकोड़े पर नियन्त्रण तथा स्वच्छ पेयजल की उपयोगिता के बारे में दीपक शर्मा द्वारा विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी।

एफ.डी.ए. उत्तराखण्ड के उपायुक्त एवं ईट राईट इंडिया अभियान के राज्य नोडल अधिकारी गणेश चन्द्र कण्डवाल ने फूड हैन्डलर्स/बंदियों को खाद्य सुरक्षा के महत्व, स्वच्छ, स्वस्थ एवं टिकाऊ भोजन की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी।

वहीं उन्होंने कहा कि आज से तेल, चीनी और नमक का प्रयोग कम करना शुरू कर दें, क्योंकि इनका अधिक मात्रा में उपयोग स्वास्थ्य के लिये हानिकारक है और मोटापा, मधुमेह, हृदयरोग एंव अन्य अनेक बीमारियों का प्रमुख कारण है।
उन्होंने ये भी कहा कि खाना पकाने में तेल एवं वसा का उपयोग भी 10 तक कम कर देना चाहिए।
अधिक मात्रा में तेल एवं वसा हमें बीमार कर सकती है तथा स्वस्थ जीवनशैली में बाधक बनती है।

इस दौरान जेल अधीक्षक आर.एस. राणा ने बताया कि जेल में खान-पान मानकों को लेकर अत्यधिक संवेदनशीलता बरती जाती है तथा समय-समय पर खाद्य सुरक्षा के मानकों को लेकर निगरानी का कार्य भी किया जा रहा है।

प्रशिक्षण से पूर्व टिहरी जेल के भोजनालय, पाकशाला एवं अन्य खान-पान सेवाओं का प्री-ऑडिट किया गया तथा प्री-ऑडिट में विभिन्न बिन्दुओं पर अपेक्षित सुधार किया जाने के निर्देश जेल प्रशासन को दिये गये।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान डिप्टी जेलर दीपाली बडशिलिया, अभिहित अधिकारी, टिहरी गढ़वाल प्रमोद सिंह रावत एवं वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी शारदा शर्मा एवं अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

khabaruttrakhand

शीतकालीन यात्रा को देखते हुए यहां जिले में हिमपात व पाले से प्रभावित होने वाली सड़कों को निरंतर खुला रखने के लिए जरूरी संसाधन व मशीनरी की तैनात की जा रही।

khabaruttrakhand

अगर सीखने का जज़्बा और कुछ नया करने का साहस हो, तो सीमित संसाधन भी सफलता की राह नहीं रोक सकते, मंजू देवी: मशरूम उत्पादन से आत्मनिर्भरता की नई पहचान।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights