khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीविशेष कवरस्टोरी

घनसाली में दर्दनाक हादसा: स्कूल से लौटते समय पेड़ गिरने से दो मासूम छात्रों की तूफान ने छीनी ज़िंदगियाँ।

घनसाली में दर्दनाक हादसा: स्कूल से लौटते समय पेड़ गिरने से दो मासूम छात्रों की मौत

तूफान ने छीनी मासूम ज़िंदगियाँ: आरव और मानसी की 200 मीटर पहले ही थम गई जीवन यात्रा

घनसाली (टिहरी गढ़वाल): शनिवार को मिलंगना ब्लॉक के पिलखी गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना में स्कूल से लौटते समय दो स्कूली छात्रों की तेज़ तूफान के चलते पेड़ गिरने से मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब दोनों बच्चे दोपहर करीब ढाई बजे स्कूल से छुट्टी के बाद अपने गांव लौट रहे थे।

तेज़ बारिश और तूफान के चलते जैसे ही वे अपने गांव से लगभग 200 मीटर दूर पहुंचे, अचानक एक भारी-भरकम पेड़ उखड़कर उनके ऊपर गिर पड़ा। इस भयावह घटना में कक्षा 10 में पढ़ने वाला आरव बिष्ट (16), पुत्र दरमियान सिंह और कक्षा 9 में अध्ययनरत मानसी (14), पुत्री ईश्वर सिंह की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटना के समय उनके साथ चल रहे अन्य छात्र किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। हादसे की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। मौके पर ग्रामीणों के साथ पुलिस और एसडीआरएफ की टीम पहुंची और काफी मशक्कत के बाद दोनों बच्चों के शव पेड़ के नीचे से बाहर निकाले गए।

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और बाद में परिजनों को सौंप दिया गया। इस हादसे के बाद पूरे गांव और क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। हर आंख नम है और हर दिल इस असमय दुर्घटना से व्यथित है।

Related posts

Roorkee : Court परिसर में दुष्कर्म पीड़िता ने किया कीटनाशक का सेवन, चार माह की है गर्भवती; गर्भपात को Court में दिया था आवेदन

khabaruttrakhand

Ram Mandir: बाबा केदार को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण, भव्य समारोह की तैयारियों में जुटी संत समुदाय

cradmin

सचिव वित्त विभाग उत्तराखण्ड शासन डॉ. सुरेन्द्र नारायण पाण्डे की अध्यक्षता में गुरूवार को जनपद के फ्लैगशिप कार्यक्रमों (राज्य एवं केन्द्रपोषित) की समीक्षा बैठक आहूत की गई।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights