khabaruttrakhand
BLOGGERDelhi NCRआकस्मिक समाचारउत्तरकाशीउत्तराखंडदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकविशेष कवर

आराध्य कचड़ू देवता के पौराणिक मंदिर में नई मूर्ति व चांदी के ढोल की रनाड़ी गांव में विशेष अनुष्ठान के साथ की गई प्राण प्रतिष्ठा।

मेला समापन सुभाष बडोनी उत्तरकाशी

आराध्य कचड़ू देवता के पौराणिक मंदिर में नई मूर्ति व चांदी के ढोल की रनाड़ी गांव में विशेष अनुष्ठान के साथ प्राण प्रतिष्ठा की गई।

धनारी, डुंडा व बरसाली क्षेत्र के आराध्य कचड़ू देवता का रनाड़ी गांव मेें धार्मिक अनुष्ठान का भंडारे के साथ समापन हो गया।

तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान में कचड़ू देवता की नवनिर्मित मूर्ति व ग्रामीणों और भक्तों सहयोग से तैयार से चांदी के ढोल की विशेष पूजा-अर्चना और हवन-यज्ञ के साथ प्राण प्रतिष्ठा की गई।

अनुष्ठान के अंतिम दिन कचड़ू देवता की डोली व चांदी के ढोल की अगुवाई में ग्रामीणों ने नव निर्मित मूर्ति को गांव के पौराणिक मंदिर में स्थापित किया।

इसके बाद देवता ने गांव ध्याणियों तथा धार्मिक अनुष्ठान में बाहर से पहुंचे भक्तों को सुख समृदि का अशीर्वाद दिया।

इस मौके पर भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के लोग ने बड़ी संख्या में प्रसाद ग्रहण कर कचडु देवता की डोली से जीवन की खुशहाली के लिए आशीर्वाद मांगा।

Related posts

ब्रेकिंग:- भालू ने किया खेत में काम कर रही महिला पर किया हमला, जख्मी अवस्था में महिला अस्पताल में भर्ती

khabaruttrakhand

Uttarakhand: नए साल में आपदा की तत्काल जानकारी प्रदान करने के लिए Dehradun में नई इमारत ₹53 करोड़ की प्रणालियों से सुसज्जित है।

khabaruttrakhand

लोक सेवक को अपने कर्तव्यों के निर्वहन से भयभीत करते हुये अभद्रता, गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार ।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights