khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तरकाशीउत्तराखंडदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

अवैध नशे के कारोबार मे लिप्त महिला(गैगस्टर) को यहां की पुलिस ने देहरादून से किया गिरफ्तार।

अवैध नशे के कारोबार मे लिप्त महिला(गैगस्टर) को बडकोट पुलिस ने देहरादून से किया गिरफ्तार*
सुभाष बडोनी उत्तरकाशी

ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के अंतर्गत चलाए जा रहे नशामुक्त अभियान के तहत *पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, सरिता डोबाल* के निर्देशन मे उत्तरकाशी पुलिस अवैध नशे के सौदागरों पर लगातार नकेल कस रही है।
पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट, देवेन्द्र सिंह नेगी* के निकट पर्यवेक्षण तथा *थानाध्यक्ष बडकोट दीपक कठैत* के नेतृत्व मे थाना बडकोट पुलिस द्वारा अवैध नशे की सरगना मेराज उर्फ मेहराज को देहरादून से गिरफ्तार किया गया है।

मेराज स्मैक/नशीले पदार्थों की तस्करी मे काफी लम्बे समय से लिप्त है, अभियुक्ता का काफी लम्बा-चौडा आपराधिक इतिहास है, जिसके विरुद्ध देहरादून मे गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई भी की जा चुकी है।

जनवरी 2025 मे बड़कोट पुलिस के द्वारा सीकू उर्फ सिकेंदर को स्मैक के साथ गिरफ्तार कर थाना बड़कोट में मु0अ0सं0-03/2025 धारा 8/21 NDPS एक्ट पंजीकृत किया गया था।

गिरफ्तार अभियुक्त सीकू से गहन पूछताछ कर यह जानकारी जुटाने पर प्रकाश में आया कि *देहरादून सहसपुर में मेराज उर्फ मेहराज पत्नी मुस्तकीम नाम की महिला रहती हैं, जो स्मैक माफिया हैं जिसके विरुद्ध देहरादून में आधा दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत हैं, जो देहरादून से कई बार स्मैक/चरस (NDPS) के मामले में पहले भी जेल जा चुकी हैं।

देहरादून पुलिस द्वारा मेराज के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई भी की जा चुकी है।
उक्त महिला बहुत ही शातिर किस्म की अपराधी हैं, जो सहसपुर देहरादून से ही यमुना घाटी के नवयुवको स्मैक सप्लाई(उपलब्ध)कराती थी, जिसके एवज में वह नवयुवकों से काफी धनराशि वसूलती हैं।

मेराज उर्फ मेहराज यमुना घाटी व देहरादून में भाभी के नाम से मशहूर हैं। यह भी प्रकाश में आया कि यमुना घाटी के नशे के आदि सभी नवयुवकों को मेराज उर्फ भाभी ही स्मैक उपलब्ध कराती है।

पुलिस द्वारा मेराज के खिलाफ धारा 8/21/27(A)/29 NDPS एक्ट अंतर्गत कार्रवाई करते हुये साक्ष्य एकत्र कर गहन पतारसी-सुरागरसी के उपरान्त अभियुक्ता को कल 30.03.2025 को उसके घर देहरादून, सहसपुर, खुशहालपुर में दबिश देकर गिरफ्तार किया गया।* उक्त मामले में पुलिस द्वारा अभियुक्ता मेराज उर्फ मेहराज के साथ स्मैक व्यापार में शामिल अन्य लोगों की कुण्डलियां भी खंगाली जा रही हैं।

*गिरफ्तार अभियुक्ता-* मेराज उर्फ मेहराज पत्नी मुस्तकीम निवासी खुशहालपुर, थाना सहसपुर जिला देहरादून, उम्र 45 वर्ष ।

*आपराधिक इतिहास-*
1.मु0अ0सं0 – 62/2017 धारा 8/20/60 NDPS ACT- जनपद देहरादून
2.मु0अ0सं0 – 21/2018 धारा 8/21 NDPS ACT – जनपद देहरादून
3.मु0अ0सं0 – 179/2018 धारा 8/21 NDPS ACT- जनपद देहरादून
4.मु0अ0सं0 – 312/2018 गुंडा एक्ट – जनपद देहरादून
5.मु0अ0सं0 – 63/2019 धारा 8/20 NDPS ACT- जनपद देहरादून
6.मु0अ0सं0 – 318/2019 धारा 323 504,506 IPC- जनपद देहरादून
7.मु0अ0सं0 – 373/2022 धारा ⅔ गेंगेस्टर एक्ट- जनपद देहरादून
8.मु0अ0सं0 – 246/2023 धारा 504,506 IPC- जनपद देहरादून
9.मु0अ0सं0- 03/2025 धारा-08/21/27(A)/29 NDPS ACT- थाना बडकोट।

*पुलिस टीम*
1- SI भूपेंद्र सिंह रावत
2- हे0का0 विशाल छाछर
3- म0का0 किरन

Related posts

ब्रेकिंग:-बिजली के बिलों में छूट का आदेश जारी, जाने क्या है इसके नियम एवं शर्तें।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-हाईकोर्ट ने नैनी झील में कूड़ा करकट एकत्र होने लिया स्वतः संज्ञान , नगर पालिका के एसडीएम, ईओ,व कोतवाल को किया तलब।

khabaruttrakhand

यूपी चुनाव 2022: मिर्जापुर में सत्ता का संग्राम, देखिए युवाओं के साथ चर्चा

cradmin

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights