khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारअल्मोड़ाउत्तराखंडदिन की कहानीराजनीतिकराष्ट्रीय

ब्रेकिंग:-सल्ट विधायक महेश जीना के नेतृत्व मे मंडल अध्यक्ष भगवत बोरा का सल्ट में सम्मान समारोह आयोजित।

रिपोर्टर – गोविन्द रावत

सल्ट विधायक महेश जीना के नेतृत्व मे मंडल अध्यक्ष भगवत बोरा का सल्ट में सम्मान समारोह आयोजित।

सल्ट -अल्मोडा जिले के विकास खंड सल्ट के सल्ट मंडल में भाजपा ने भगवत बोरा को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। सल्ट विधायक महेश जीना ने मौलेखाल पहुंचकर नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष भगवत बोरा को बधाई दी व फूल माला पहनाकर उनका सम्मान किया। सल्ट विधायक महेश जीना ने कहा कि संगठन ने भगवत बोरा पर विश्वास करते हुए उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है वह उसे बखूबी निभाएंगे और मंडल के सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर भाजपा के विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे ।
इस मौके पर सल्ट विधायक महेश जीना, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नरेंद्र भंडारी, जिला मंत्री विक्रम बिष्ट, भाजपा वरिष्ठ नेता विनोद ध्यानी, सुजीत चौधरी , दिनेश पंवार, महेंद्र सिंह राणा, मेहरबान सिंह, सूरज रावत, जयपाल, विनोद अधिकारी, राधा कोहली, गणेशी देवी, श्याम भंडारी आदि भाजपा कार्यकर्ता, ग्रामीण मौजूद थे।

Related posts

कुमाऊँ मण्डल विकास निगम प्रबंधन निदेशक डॉ श्री तिवारी ने क्याकिंग सेंटर का किया उदघाटन।

khabaruttrakhand

राष्ट्रीय हिंदू संघ उत्तराखंड की गौ संरक्षिका खुशी नौटियाल को कैबिनेट मंत्री द्वारा मिला सम्मान पत्र एवं प्रोत्साहन राशि।

khabaruttrakhand

सरकारी नौकरी:-राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक लाने वाले खिलाड़ियों को छह सरकारी विभागों में सीधे मिलेगी नौकरी।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights