khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिविशेष कवरस्टोरी

जनपद टिहरी के समस्त विद्यालय एवं आंगनवाड़ी केन्द्र 28 जुलाई को बन्द।

जनपद टिहरी के समस्त विद्यालय एवं आंगनवाड़ी केन्द्र 28 जुलाई को बन्द।”

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 28 जुलाई, 2025 को जनपद टिहरी गढ़वाल क्षेत्रान्तर्गत कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की सम्भावना व्यक्त करते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

उक्त के मध्यनजर जिला मजिस्ट्रेट/अध्यक्ष जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल ने छात्र- छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोके जाने के उद्देश्य से 28 जुलाई, 2025 को जनपद के समस्त शासकीय, अशासकीय/निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों में एक दिवसीय अवकाश के आदेश पारित किए गए हैं।

इसके साथ ही आदेश का अनुपालन न करने वाले प्रधानाचार्य/प्रबन्धक की लापरवाही से यदि कोई अप्रिय घटना घटित होती है, तो आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 की सुसंगत धाराओं के अधीन संबंधित के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही अमल में लाए जाने के आदेश दिए गए हैं।

Related posts

एस.एच.15 घनसाली (चिरबटिया-तिलवाडा मोटर मार्ग) मुयालगांव में बहे पुल के स्थान पर लगे बैली ब्रिज से मोटर वाहनों की आवाजाही हुई शुरू।

khabaruttrakhand

Haldwani violence: नैनीताल की DM ने कहा, प्लानिंग के साथ की गई है हल्द्वानी हिंसा और पुलिसवालों को जलाने की कोशिश

cradmin

एडीएम ने किया तहसील घनसाली का निरीक्षण, लंबित वादों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश। ‎

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights