khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

आपदा ग्रस्त गांवों का स्थलीय निरीक्षण कर जिलाधिकारी टिहरी ने दिए कार्यवाही के निर्देश।

“आपदा ग्रस्त गांवों का स्थलीय निरीक्षण कर जिलाधिकारी टिहरी ने दिए कार्यवाही के निर्देश”

दिनांक 21 अगस्त 2025 को जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में जनपद के विभिन्न आपदा ग्रसित क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान वनश्यूल ग्राम के ग्रामवासियों ने अवगत कराया कि पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो चुकी है तथा कई हेक्टेयर कृषि भूमि मलबे से प्रभावित हुई है।

दौकला तोक में कई आवासीय भवनों को खतरा बताया गया, जिनमें चंद्र प्रकाश, टीका राम, इंद्रमणि एवं लखी राम ने अपने-अपने घरों की स्थिति से जिलाधिकारी को अवगत कराया।

तोक पालीसारी एवं मूलधार क्षेत्रों में भी कई घर आपदा की जद में होने की बात स्थानीय निवासी शिवशरण, गिरीश, रतन मानी एवं मुकेश दास ने रखी। ग्रामीणों ने रास्ता एवं पेयजल आपूर्ति बाधित होने की समस्या भी बताई।

इस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी जल संस्थान प्रशांत भारद्वाज को ग्राम में पेयजल आपूर्ति टैंकरों के माध्यम से सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों के साथ राशन वितरण व्यवस्था का जायजा लिया और यह सुनिश्चित करने के आदेश दिए कि प्रभावित परिवारों को समय-समय पर किट वितरण होता रहे।

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में भू-वैज्ञानिक सर्वे कराया जाएगा तत्पश्चात आगे की कार्यवाही की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान ग्राम प्रधान आरती खंडूरी, ब्लॉक अध्यक्ष ललित खंडूरी, व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्णकांत नौटियाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Related posts

50वें मां कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले का पुरस्कार वितरण के साथ समापन, विजेताओं को किया सम्मानित।

khabaruttrakhand

Uttarakhand को 42 स्वास्थ्य सूचकांकों में उपलब्धियों को स्वीकार करते हुए उत्कृष्ट स्वास्थ्य प्रदर्शन के लिए JRD Tata Memorial Award मिलेगा।

khabaruttrakhand

सचिव मुख्यमंत्री आर.मीनाक्षी सुंदरम ने यमुनोत्री क्षेत्र का भ्रमण कर यात्रा व्यवस्था का जायजा लेने के साथ ही यात्रा से जुड़े विभिन्न हितधारकों के साथ यात्रा एवं यमुनोत्री क्षेत्र के विकास के बारे में किया विचार-विमर्श।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights