khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिबागेश्वरराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवर

जनता मिलन कार्यक्रम:- मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में एवं अपर जिलाधिकारी की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुआ जनता मिलन कार्यक्रम, 34 शिकायते व मांग पत्र हुए प्राप्त , मौके पर शिकायतो को सम्बन्धित विभागों को निस्तारण करने हेतु निर्देशित।

सोमवार को आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक त्रिपाठी की अध्यक्षता में एवं अपर जिलाधिकारी केके मिश्र की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुआ जिसमें 34 शिकायते व मांग पत्र प्राप्त हुये जिनमें अधिकांश का निस्तारण मौके पर किया गया शेष शिकायतो को सम्बन्धित विभागों को निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया।

इस अवसर पर जनता मिलन कार्यक्रम में विकासखण्ड कीर्तिनगर के ग्राम सिरोला डांगचौरा के शिवी लाल द्वारा डडुवा-सिरोला-पाटाखाल मोटर मार्ग निर्माण के दौरान से हुई नक्शा खसरे मे फेर बदल से व्यक्तिगत हानि होने की शिकायत की जिस पर लोनिवि कीर्तिनगर से ससमय उत्तर देने तथा उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

ग्राम गण्डासू कीर्तिनगर के गणेश प्रसाद रतूड़ी द्वारा अलकनंदा हाईड्रो पावर कम्पनी के द्वारा दिये गये चेकों का भुगतान करवाने तथा रोजगार दिलाये जाने की मांग की गयी जिस पर उप जिलाधिकारी कीर्तिनगर को कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

विकास खण्ड चम्बा की ग्राम सभा जाख के प्रधान द्वारा नव निर्मित सड़क पर पड़े मलबे को हटवाने, आपदा से क्षतिग्रस्त स्कूल रास्ते को आपदा के मद से ठीक करवाने तथा गांव के पोलिंग बूथ मार्ग को ठीक करवाने की मांग पर सम्बन्धित विभागों को कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

इसके साथ ही जनता मिलन कार्यक्रम में विद्युत व पेयजल बिल कम करवाने, सड़को के गढ्डो का भरान का कार्य करवाने, व्यापार मण्डल बी पुरम द्वारा कोटी की शराब की दुकान को बी पुरम में शिफ्ट करवाने, बौराड़ी स्टेडियम को समतल करवाने अदि की मांग की गयी जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने सम्बन्धित विभागों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

इस अवसर पर पीडी डीआरडीए विवेक कुमार, डीपीआर एमएम खान, मुख्य कृषि अधिकारी अभिलाषा भट्ट, जिला शिक्षा अधिकारी वीके ढौंडियाल, डीएसटीओ साक्षी शर्मा, डीएसओ अरुण वर्मा, आबकारी अधिकारी कैलाश बेंजोला, अधिशासी अभियन्ता लोनिवि योगेश कुमार, जेएस खाती, जल संस्थान प्रशांत भारद्धाज, जल निगम आलोक कुमार सहित विभिन्न विभागो के अधिकारी उपस्थित थे ।

 

Related posts

ब्रेकिंग:-चमोली हादसे मारे गए लोगों के प्रति 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि।

khabaruttrakhand

Uttarakhand: मुस्लिम कालोनी देहरादून में बनेगा प्रदेश का पहला माॅडल मदरसा, बच्चे पढ़ेंगे भगवान श्रीराम का पाठ

cradmin

ED raid: Harak Singh Rawat ने कहा- ‘मैंने कोई चोरी या डकैती नहीं की, इसलिए ED ने मेरे घर पर ऐसे छापा मारा’

cradmin

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights