khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकस्टोरी

मुख्यमंत्री के घोषणा के क्रम में जिलाधिकारी ने किया इंडियान गांव के कांगुड़ा (काल्गुडा) नागराजा मंदिर में निर्माण कार्यों का निरीक्षण।

मुख्यमंत्री के घोषणा के क्रम में जिलाधिकारी ने किया इंडियान गांव के कांगुड़ा (काल्गुडा) नागराजा मंदिर में निर्माण कार्यों का निरीक्षण”

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल द्वारा आज विकासखंड थौलधार के इंडियान गांव स्थित प्रसिद्ध सिद्धपीठ कांगुड़ा (काल्गुडा) नागराजा मंदिर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणाओं के क्रम में संचालित हो रहे कार्यों का निरीक्षण किया गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जनसंपर्क अधिकारी मुलायम सिंह रावत द्वारा विभिन्न निर्माण कार्यों की जानकारी जिलाधिकारी को दी गई।

मंदिर समिति के सदस्यों द्वारा पेयजल की मांग रखे जाने पर जिलाधिकारी ने जल संस्थान को आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था, ग्रामीण निर्माण विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

इस निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सदस्य सुनील जुयाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य सुमित्रा देवी, प्रधान ज्ञान सिंह, पूर्व प्रधान राजेंद्र कोहली, और ग्राम वासी कुलवीर सिंह नेगी, विनोद रावत, महावीर सिनवाल, मनोज पडियार सहित संबंधित लोग उपस्थित रहे।

 

Related posts

आगामी सरस मेला की तैयारियों को लेकर डीएम एवं सीडीओ टिहरी ने किया मेला स्थल का निरीक्षण।”

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:- (मनरेगा) योजना के तहत 41% जॉब कार्ड धारक अभी भी आधार आधारित मजदूरी भुगतान के नही है तैयार, अब सरकार ने बढ़ाई इसकी समय सीमा। जाने नई समय सीमा।

khabaruttrakhand

मुख्य विकास अधिकारी ने शुक्रवार को आपदाग्रस्त घुत्तू क्षेत्र के मेंढू सिंदवाल गांव, पुजार गांव, भल्डगांव, गवाणा आदि गांवों का स्थलीय निरीक्षण कर आपदा क्षति का लिया जायजा।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights