khabaruttrakhand
Uncategorized

भगवान राम, माता सीता व लक्ष्मण ने माता पिता की आज्ञानुसार 14 वर्ष वन जाना स्वीकार किया तभी उनको मर्यादा पुरूषोत्तम राम कहा जाता है। सरिता आर्या।

स्थान। नैनीताल।
भगवान राम, माता सीता व लक्ष्मण ने माता पिता की आज्ञानुसार 14 वर्ष वन जाना स्वीकार किया तभी उनको मर्यादा पुरूषोत्तम राम कहा जाता है। सरिता आर्या।

रिपोर्ट। ललित जोशी।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल समेत तमाम क्षेत्रों, कस्बों, शहरों, व ग्रामीणों में रामलीला मंचन की धूम मची हुई है। यहाँ सरोवर नगरी क्षेत्र में चार जगह रामलीला का आयोजन किया जाता है। जिसमें श्री राम सेवक सभा मल्लीताल,आदर्श कमेटी सूखाताल, तल्लीताल रामलीला कमेटी इसके अलावा नव सांस्कृतिक सत्संग समिति शेर का डांडा में देर रात तक रामलीला की जा रही है। रामलीला के दौरान विधायक सरिता आर्या ने भगवान राम की पूजा अर्चना की इस दौरान नगर पालिका सभासद जितेंद्र कुमार पांडे, मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की, निखिल बिष्ट, पूर्व सभासद दीपक कुमार भोलू समेत समिति सदस्यों ने हिस्सा लिया।

रामलीला मंचन के दौरान सभी पात्र कलाकारों द्वारा अपना अपना अभिनय कर देर रात तक दर्शकों को बांधे रखा है। और जनता की वाह वाही लूटी। इस दौरान नैनीताल विधायक सरिता आर्या ने भी रामलीला कलाकारों की भूरी भूरी प्रंशसा कर रामलीला आयोजकों को बधाई देते हुए कहा बहुत अच्छी रामलीला शेर का डांडा में होती है।उन्होंने समिति को टीनशेड निर्माण के लिए पांच लाख रुपए विधायक निधि से देने की घोषणा की। उन्होंने कहा समिति हर कोई कार्य में बुलाते रहते हैं।
इस अवसर पर रामलीला मंचन में मेकअप जो पात्र कलाकारों के लिए रीढ़ की हड्डी का काम करता है जिसमें चन्द्र शेखर जोशी, इन्द्र सिंह रावत, व दीपक जोशी लगभग 20,,30 साल से करते आ रहे हैं। इस मौके पर मेकअप डायरेक्टर चन्द्र शेखर जोशी ने छोटे छोटे बच्चों का आह्वान किया उन्होंने कहा राम बनो। रावण नही।
इस अवसर पर समिति अध्यक्ष खुशाल सिंह रावत ने कहा हमारे बीच क्षेत्रीय विधायक सरिता आर्या आयी हैं जब भी आती है तो कुछ न कुछ देकर ही जाती हैं साथ ही पात्र कलाकारों का हौसला अफजाई भी करते रहती हैं। समिति को जो पांच लाख रुपये की घोषणा की है समिति की ओर से धन्यवाद देता हूँ।
समिति के महासचिव पूरन चन्द्र पांडे ने कहा एक ग्रुप को सबसे पहले एकत्र किया जाता है। बच्चों को तालीम देना सबसे बड़ी टेढ़ी खीर होती है।
इस मौके पर उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए विधायक ने कहा भगवान राम ने माता पिता की आज्ञानुसार 14 वर्ष के लिए वनवास जाना स्वीकार कियाऔर कष्ट भरा जीवन व्यापन किया।

तभी उनको मर्यादा पुरुषोत्तम राम कहा जाता है। उन्होंने मातृ शक्ति को भी धन्यवाद देते हुए कहा की नवरात्र पर्व होने के बाद भी महिलाएं बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेती हैं यह सब प्रभु राम की कृपा ही है।
उन्होंने रामलीला कर रहे पात्रों का अभिनय भी देर रात तक देखा।
जिसमें अध्यक्ष खुशाल सिंह रावत, प्रधान अधिकारी बीरेंद्र जोशी,महासचिव पूरन चन्द्र पांडे, दिनेश जोशी, प्रकाश पांडे, सुरेश कांडपाल, महेश चन्द्र तिवारी, ललित मोहन पांडे,
बी सी पन्त, लक्ष्मण सिंह बिष्ट,विपिन पांडे, डॉक्टर हिमांशु पांडे, सन्तोष पन्त, हर्षित जोशी,
कंचन चन्दोला, उर्बादत जोशी, कुँवर सिंह, ललित गोस्वामी, प्रकाश चन्दोला,घनानंद भट्ट, मोहन जोशी, दीपक जोशी, राजेश जोशी,उमेश सनवाल, कैलाश जोशी, चन्द्र शेखर जोशी,इन्द्र सिंह रावत, गणेश लोहनी,प्रकाश चन्द्र सती, मनोज पांडे, दीपक पांडे, हरीश बुडलाकोटी, चंदन जोशी, कमल बिष्ट,चारु पन्त, पंकज वर्मा, प्रकाश जोशी, विनोद सनवाल, नवीन चन्दोला, भैरव बिष्ट, हर दा पंडित, बीरेंद्र सिंह बिजी बाबा, हिम्मत सिंह, गौरव जोशी गुड़ु, नगर पालिका सभासद जितेंद्र पांडे, महेश बोरा, राजेन्द्र बोरा, नीरज डालाकोटी, महावीर सिंह, हिमांशु जोशी, सचिन , कुणाल, हितेश जोशी, चेतन बिष्ट, बोबी ,नीरज, हिमांशु, विकास, मृदुल , कृषणा, प्रज्वल चन्दोला, अमर,हर्षित , कपिल,रजत, सार्थक, यश, तरुण, निश्चय, मोहित, दिनेश, समेत कई लोग मौजूद रहे।

Related posts

Sportwetten ohne Oasis bringen frischen Wind ins Wetten abseits der großen Plattformen

cradmin

Test Post Created

cradmin

Spielerbewertungen und Meinungen: Was Dazard Casino von anderen unterscheidet

cradmin

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights