khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीविशेष कवरस्वास्थ्य

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की अपर सचिव ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देवप्रयाग का भ्रमण।

*केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की अपर सचिव ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देवप्रयाग का भ्रमण*

विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं और स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत आयोजित स्वास्थ्य शिविरों की समीक्षा की

आशा कार्यकत्रियों को अधिकतम लोगों को शिविरों से जोड़ने के दिए निर्देश

भ्रमण के दौरान एनएचएम उत्तराखंड की निदेशक डॉ. रश्मि पंत एवं अन्य अधिकारी रहे उपस्थित

नई टिहरी : भारत सरकार, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की अपर सचिव एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) की मिशन निदेशक, श्रीमती आराधना पटनायक, आई.ए.एस., ने रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) देवप्रयाग का भ्रमण किया।

भ्रमण के दौरान उन्होंने चिकित्सालय में उपलब्ध विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण किया और स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत आयोजित स्वास्थ्य शिविरों में दी जा रही सेवाओं की समीक्षा की। उन्होंने इस अवसर पर यह भी निर्देश दिए कि सभी राष्ट्रीय जनउपयोगी कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन जमीनी स्तर पर सुनिश्चित किया जाए।

श्रीमती पटनायक ने सीएचसी में उपस्थित आशा कार्यकत्रियों को निर्देशित किया कि अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य शिविरों से जोड़ें, ताकि ज्यादा से ज्यादा लाभार्थियों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा सकें।

इस दौरान राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तराखंड की निदेशक, डॉ. रश्मि पंत; विकासखण्ड देवप्रयाग की प्रभारी चिकित्साधिकारी, डॉ. अंजना; तथा चिकित्सालय के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Related posts

केंद्र सरकार द्वारा लाये गए बिल के खिलाफ दर्जनों अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर राष्ट्रपति, व कानून मंत्री को ज्ञापन भिजवाया।

khabaruttrakhand

Uttarakhand: BJP प्रत्याशी शाह के परिवार के पास 200 करोड़ की संपत्ति, पांच साल में 15% बढ़ी

cradmin

Uttarakhand: UKPSC और UKSSSC ने युवाओं के लिए सरकारी नौकरी के लिए निकाली भर्तियां, लोक सेवा आयोग और अधीनस्थ सेवा

cradmin

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights