khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण की टीम द्वारा विकासखण्ड नरेंद्रनगर अंतर्गत तपोवन क्षेत्र में अवैध रूप से किए जा रहे दो निर्माण कार्यों को किया गया सील।

“टिहरी प्रशासन की सख्ती: अवैध निर्माण सील”

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष, जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल द्वारा जनपद में अवैध निर्माणों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

उक्त के क्रम में जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण की टीम द्वारा विकासखण्ड नरेंद्रनगर अंतर्गत तपोवन क्षेत्र में अवैध रूप से किए जा रहे दो निर्माण कार्यों को सील किया गया।

सील किए गए निर्माणों में यदुवेन्द्र चौधरी एवं नीरज गुप्ता द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्य शामिल हैं।

इस दौरान सहायक अभियंता पंकज पाठक, कनिष्ठ अभियंता विपिन कोठारी, राहुल चमोली, सूरज जोशी, सुपरवाइजर, पी.आर.डी. गार्ड तथा पुलिस बल उपस्थित रहे।

प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया कि अवैध निर्माणों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 

Related posts

मुख्य विकास अधिकारी ने ‘हर घर तिरंगा‘ एवं ‘एक पेड़ मां‘ के नाम अभियान के सफल आयोजन हेतु समस्त संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-ऋषिकेश में यूथ-20 की तैयारी शुरू यूथ- 20 के लिए किया गया एम्स ऋषिकेश का चयन बृहस्पतिवार को कर्टन रेजर इंवेट से हुआ सम्मेलन का आगाज।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-पंडित गोविन्द बल्लभ पंत जी की 136वीं जयंती मनायी जा रही धूम धाम से।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights