khabaruttrakhand
Crime storyअपराधआकस्मिक समाचारउत्तराखंडनैनीताल

चेहरे बुरी तरह कुचले गये युवक, युवती के मिले शव । हत्या की जताई जा रही आशंका।

स्थान। नैनीताल।
चेहरे बुरी तरह कुचले गये युवक, युवती के मिले शव । हत्या की जताई जा रही आशंका।

रिपोर्ट। ललित जोशी।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल से लगभग 65 किलोमीटर दूर हल्द्वानी जनपद नैनीताल समेत पूरे उत्तराखंड में न जाने किसकी नजर लग गई ।आये दिन लूट खसोट, बालात्कार, हत्या जैसे मामले आजकल दिन प्रतिदिन बढ़ गये हैं। अगर आज से 40 , 50 साल पहले की बात की जाये तो पर्वतीय क्षेत्र समेत उत्तर प्रदेश में भी इस तरह की घटनाएं बहुत कम हुआ करती थी। आज तो थोड़ी थोड़ी बात में इस तरह का गुस्सा देखा जा रहा है जिसकी कल्पना करना भी आश्चर्यजनक है।
प्रायः देखा जा रहा है जमीन जायदाद, जेवर प्रेम प्रसंग की बातों को लेकर एक दूसरे को मौत के घाट उतार दिया जा रहा है।
जो उत्तराखंड देव भूमि कहा जाता है यहाँ पता नहीं किसकी नजर लग गई आये दिन घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है।

अभी राजधानी देहरादून का मामला अच्छी तरह सुल्टा नही कि जनपद नैनीताल के हल्द्वानी क्षेत्र में एक युवक युवती की हत्या का मामला सामने आया है।
यहाँ बता दें गल्ला मंडी परिसर हल्द्वानी में डबल मर्डर से सनसनी,फैल गई है पत्थरों से कुचलकर युवक-युवती की निर्मम हत्या की आशंका जताई जा रही है।
मंडी के पास संदिग्ध हालात में मिले दोनों के शव, सिर पर गंभीर चोट के निशान मिलने से हत्या की ओर इशारा किया जा सकता है।
जिस तरह से चेहरों को बुरी तरह कुचल रखा है उससे प्रतीत होता है हत्या की गई है।
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में फॉरेंसिक टीम ने साथ साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिये हैं।

इसके साथ ही , आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर संदिग्धों की तलाश तेज कर दी है
सूचना मिलते ही एसपी सिटी मनोज कत्याल, सीओ अमित कुमार और कोतवाल विजय मेहता भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँच कर बारीकी से निरीक्षण करने के लिए जुट गए हैं।
एसपी मनोज कत्याल का कहना है सभी पहलुओं को देखा जा रहा है युवक, युवती कौन कहा के यह भी जाँच की जा रही है। जल्दी ही अभियुक्तों को जेल के सलाखों में भेजा जायेगा।

Related posts

दुर्घटनाग्रस्त वाहनों की मजिस्ट्रियल जांच एवं वैज्ञानिक विश्लेषण संपन्न।

khabaruttrakhand

राज्य सरकार के सेवा सुशासन और विकास के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जन सेवा थीम के तहत विकास खण्ड मुख्यालय नरेन्द्रनगर में आठ दिवसीय कार्यक्रम का शुभारम्भ ।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-उत्तरकाशी पहुँचे केंद्रीय नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री श्री ज्योतिरादित्य एम.सिंधिया , गंगा मैया की पूजा अर्चना कर मां गंगा व भगवान कल्पकेदार का लिया आशीर्वाद।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights