khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवर

दीनदयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के तहत 30 वरिष्ठ नागरिक जागेश्वर धाम के लिए रवाना।

दीनदयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के तहत 30 वरिष्ठ नागरिक जागेश्वर धाम के लिए रवाना*

दीनदयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के अंतर्गत पर्यटन विभाग द्वारा आज जनपद टिहरी गढ़वाल के प्रतापनगर ब्लॉक के ग्राम रोम मुखेम, मुखमाल गांव, दीनगांव एवं पोखरी गांव से 20 महिला एवं 10 पुरुष सहित कुल 30 वरिष्ठ नागरिकों के दल को जागेश्वर धाम की तीर्थयात्रा के लिए रवाना किया गया।

इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य मुखमाल गांव नीलम राणा, क्षेत्र पंचायत सदस्य पोखरी राजेश पोखरियाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य मुखेम भूपेन्द्र सेमवाल एवं ग्राम प्रधान दीनगांव सोमपाल सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर तीर्थयात्रियों के दल को रवाना किया।

जिला पर्यटन विकास अधिकारी सोबत सिंह राणा ने बताया कि योजना के तहत इस वर्ष अब तक 215 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों को गंगोलीहाट, जागेश्वर धाम, बद्रीनाथ धाम सहित अन्य चयनित तीर्थस्थलों की यात्रा कराई जा चुकी है। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों को तीर्थाटन की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह यात्रा आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

Related posts

20 सूत्रीय कार्यक्रम में जनपद को प्रदेश में प्रथम स्थान दिलाने के लिए गंभीरता से करें कार्य: ज्योति प्रसाद गैरोला।

khabaruttrakhand

Uttarakhand संप्रेक्षण गृह में नाबालिग द्वारा यौन उत्पीड़न का झूठा आरोप, परिचारक और होमगार्ड का निलंबन रद्द

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-चारधाम यात्रा मार्गों पर होने वाली स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियों के निदान हेतु एम्स ऋषिकेश द्वारा चिकित्सकों के प्रशिक्षण के लिए कार्यशाला का आयोजन।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights