khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीस्टोरी

जनपद टिहरी में आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (PLFS) प्रारम्भ।

“जनपद टिहरी में आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (PLFS) प्रारम्भ”

राष्ट्रीय सांख्यिकीय कार्यालय, भारत सरकार एवं अर्थ एवं संख्या निदेशालय, उत्तराखण्ड, देहरादून के निर्देशों के क्रम में वर्ष 2026 हेतु जनपद टिहरी गढ़वाल में आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (PLFS) दिनांक 16 फरवरी, 2026 से प्रारम्भ किया जा चुका है।

जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी टिहरी गढ़वाल साक्षी शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद को सर्वेक्षण हेतु कुल 12 नगरीय एवं 12 ग्रामीण इकाइयाँ आवंटित की गई हैं। आवंटित इकाइयों का सर्वेक्षण जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी विभाग टिहरी गढ़वाल में तैनात सहायक सांख्यिकीय अधिकारियों द्वारा टैब (Tab) के माध्यम से किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इस सर्वेक्षण का मुख्य उद्देश्य श्रम बल सहभागिता दर (LFPR), श्रमिक जनसंख्या अनुपात (WPR) तथा बेरोजगारी दर (UR) आदि महत्वपूर्ण संकेतकों का त्रैमासिक आधार पर आकलन करना है। इससे सरकार को योजनाओं एवं नीतियों के निर्माण हेतु सटीक एवं विश्वसनीय आंकड़े उपलब्ध हो सकेंगे।

जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी द्वारा जनपद के समस्त नागरिकों से अपील की गई है कि सर्वेक्षण कार्य में पूर्ण सहयोग प्रदान करते हुए सही एवं सम्पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि जनपद की सामाजिक-आर्थिक स्थिति का वास्तविक चित्र सामने आ सके और विकास योजनाओं को अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

 

Related posts

ब्रेकिंग:-बिजली विभाग की जिला अधिकारी ने की हौसला अफजाई। प्रत्येक घर को मिलेगी बिजली। धीराज गर्ब्याल।

khabaruttrakhand

पर्यटन विभाग के तत्वावधान में मोरी ब्लॉक के खरसाड़ी गांव में 10 दिवसीय एडवेंचर फाउंडेशन कोर्स का किया जा रहा संचालित।

khabaruttrakhand

Police School: DSP Anil Kumar Joshi ने बच्चों को सिखाया कानून का पाठ, कहा- वर्दी की नौकरी के लिए अभी से करनी होगी तैयारी

cradmin

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights