khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराष्ट्रीयविशेष कवर

कलेक्ट्रेट सभागार में बाल विकास विभाग की बैठक सम्पन्न” *‘मिशन आरम्भ’ कार्यक्रम के अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्रों में पूर्व प्राथमिक शिक्षा को सशक्त बनाने पर जोर।

“कलेक्ट्रेट सभागार में बाल विकास विभाग की बैठक सम्पन्न”

*‘मिशन आरम्भ’ कार्यक्रम के अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्रों में पूर्व प्राथमिक शिक्षा को सशक्त बनाने पर जोर*

कल दिनांक 17 फरवरी, 2026 को कलेक्ट्रेट सभागार, टिहरी गढ़वाल में बाल विकास विभाग की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में रॉकेट लर्निंग फाउंडेशन द्वारा संचालित ‘मिशन आरम्भ’ कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में की गई।

बैठक में ‘मिशन आरम्भ’ कार्यक्रम की वरिष्ठ कार्यक्रम प्रबंधक लता कुमारी एवं जिला समन्वयक उमेश बहुगुणा ने जिलाधिकारी टिहरी एवं समस्त बाल विकास अधिकारियों के समक्ष विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। उन्होंने अवगत कराया कि जनपद के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को पूर्व प्राथमिक शिक्षा के महत्व से जोड़ते हुए प्रारंभिक बाल्यावस्था की मजबूत आधारशिला रखने हेतु खेल-आधारित गतिविधियों को तकनीकी माध्यम से संचालित किया जा रहा है।

उनके द्वारा बताया गया कि कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को रोचक एवं सहभागितापूर्ण गतिविधियों के जरिए सीखने का अवसर मिल रहा है, जिससे उनकी भाषा, गणितीय क्षमता, सामाजिक एवं भावनात्मक विकास को प्रोत्साहन मिल रहा है। इसके अतिरिक्त सभी आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को ऑफलाइन प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें एक कुशल एवं दक्ष शिक्षक के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। इससे केंद्रों पर बच्चों को पोषण के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा भी उपलब्ध कराई जा सके और उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके।

जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने ‘मिशन आरम्भ’ कार्यक्रम के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक बाल्यावस्था में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा बच्चों के भविष्य की नींव होती है।

उन्होंने आश्वस्त किया कि जो आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगी, उन्हें प्रशासन की ओर से सम्मानित किया जाएगा।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. श्याम विजय, बाल विकास अधिकारी संजय गौरव, समाज कल्याण अधिकारी श्रेष्ठा भाकुनी, अर्थ एवं संख्या अधिकारी साक्षी शर्मा, एआरटीओ सत्येंद्र राज सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां उपस्थित रहीं।

 

Related posts

Uttarakhand Police: पुलिसकर्मियों की ACR दर्ज करने में आएगी पारदर्शिता, DGP ने चार सदस्यीय समिति बनाई

cradmin

Uttarakhand के शिक्षा मंत्री ने 4,000 अतिथि शिक्षकों के लिए बढ़े हुए मानदेय का प्रस्ताव मांगा

cradmin

ब्रेकिंग:-पूर्णानन्द खेल मैदान मुनिकीरेती टिहरी गढ़वाल में आयोजित 10 दिवसीय राष्ट्रीय सरस आजीविका मेला-2023 में रविवार तक 06 दिन में एक करोड़ से अधिक की बिक्री,जाने किसे मिल रहा लाभ।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights