khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीनैनीतालप्रभावशाली व्यतिराष्ट्रीयविशेष कवर

बाबा नीम करौली कैची धाम में लगा भयंकर जाम।

स्थान। नैनीताल।
बाबा नीम करौली कैची धाम में लगा भयंकर जाम।
रिपोर्ट। ललित जोशी।

नैनीताल । सरोवर नगरी नैनीताल से लगभग 15 किलोमीटर दूर भवाली,अल्मोड़ा, मार्ग पर स्थित कैची धाम बाबा नीम करौली महाराज के नाम से विश्व में प्रख्यात है।
एकाएक पर्यटकों की संख्या में जमकर इजाफा होने से यातायात व्यवस्था चरमरा गई।
सुबह से ही हजारों श्रद्धालु बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन के लिए पहुंचे, जिससे भवाली अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर लंबा जाम लग गया।
जिससे पर्यटकों के साथ साथ स्थानीय लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
जबकि इसी मार्ग से पहाड़ो को वाहनों का काफिला भी गुजरता है
सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे स्थानीय लोगों और यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
कई लोग घंटों तक जाम में फंसे रहे। मंदिर परिसर में भी दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी रहीं।
श्रद्धालु घंटों इंतजार के बाद बाबा के दर्शन कर पाए। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद रही और यातायात को सुचारू करने का प्रयास करती रही।
स्थानीय प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे भीड़भाड़ वाले दिनों में यात्रा के दौरान सावधानी बरतें और यातायात नियमों का पालन करें।

Related posts

ब्रेकिंग:- चार धाम यात्रा के नजदीक आते ही बीआरओ ने गंगोत्री नेशनल हाइवे धरासू के डेंजर जोन की बीआरओ के उच्च अधिकारियों ने किया मौका ।

khabaruttrakhand

Breaking:-बालगंगा क्षेत्र में इस दिन होगा तहसील दिवस का आयोजन

khabaruttrakhand

जनता मिलन कार्यक्रम:-जिलाधिकारी ने जन समस्याओं के निस्तारण हेतु सोमवार को जनता मिलन कार्यक्रम के तहत सुनी जन शिकायतें।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights