khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यति

नवागन्तुक SSP श्रीमती श्वेता चौबे द्वारा कार्यभार ग्रहण उपरांत पत्रकारों से शिष्टाचार भेंट एवं प्रेस वार्ता।

नवागन्तुक SSP श्रीमती श्वेता चौबे द्वारा कार्यभार ग्रहण उपरांत पत्रकारों से शिष्टाचार भेंट एवं प्रेस वार्ता आयोजित।

जनपद टिहरी गढ़वाल में नवागन्तुक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) श्रीमती श्वेता चौबे महोदया द्वारा कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत आज पुलिस कार्यालय में समस्त सम्मानित पत्रकार बंधुओं के साथ शिष्टाचार भेंट एवं प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पत्रकार बंधुओं द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर SSP महोदया का हार्दिक स्वागत किया गया।

प्रेस वार्ता के दौरान SSP महोदया ने जनपद की कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, पुलिसिंग को जनोन्मुखी एवं संवेदनशील बनाने तथा आमजन को बेहतर, त्वरित एवं पारदर्शी पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु अपनी प्राथमिकताओं को विस्तारपूर्वक साझा किया।

मुख्य प्राथमिकताएं एवं कार्ययोजना:
🔶 चारधाम यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाना
आगामी चारधाम यात्रा को सुव्यवस्थित एवं सुगम बनाने हेतु यातायात प्रबंधन पर विशेष फोकस किया जाएगा। संवेदनशील एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, रूट डायवर्जन प्लान एवं रियल-टाइम ट्रैफिक मॉनिटरिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

🔶 ट्रैफिक प्रबंधन में सुधार
मुनिकीरेती सहित अन्य जाम प्रभावित क्षेत्रों की पहचान कर वहां ट्रैफिक सुधार हेतु विशेष कार्ययोजना लागू की जाएगी। यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई के साथ-साथ जनजागरूकता अभियान भी चलाए जाएंगे।

🔶 पार्किंग व्यवस्था का सुदृढ़ीकरण
जनपद में अनियंत्रित पार्किंग की समस्या को दूर करने हेतु प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर नए पार्किंग स्थलों का चिन्हीकरण एवं विकास किया जाएगा। इससे यातायात जाम की समस्या में कमी आएगी।

🔶 महिला व बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता
जनपद के सभी थानों में स्थापित महिला हेल्प डेस्क को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा। महिला एवं बच्चों से संबंधी शिकायतों के त्वरित, संवेदनशील एवं प्रभावी निस्तारण हेतु विशेष निगरानी रखी जाएगी। साथ ही, महिला एवं सुरक्षा संबंधी जागरूकता कार्यक्रम भी चलाए जाएंगे।

🔶 साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण
बढ़ते साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु विशेष रणनीति तैयार की जाएगी। थाना एवं चौकी स्तर पर प्रत्येक गांव में चौपाल लगाकर साइबर जागरूकता अभियान चलाकर आमजन को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, लिंक फ्रॉड आदि से बचाव के उपायों तथा टोल फ्री व हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी जाएगी। साइबर अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

🔶 कानून व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण
जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। इसके लिए नियमित गश्त, संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्क निगरानी, खुफिया तंत्र को मजबूत करना एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

🔶 नशा उन्मूलन अभियान
जनपद में नशे के विरुद्ध व्यापक अभियान चलाया जाएगा। हॉटस्पॉट क्षेत्रों की पहचान कर वहां विशेष अभियान के माध्यम से नशा तस्करों व उनके गिरोह के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही युवाओं को नशे से दूर रखने हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

🔶 पीड़ित एवं नागरिक केंद्रित पुलिसिंग
पुलिस कार्यप्रणाली को और अधिक नागरिक हितैषी एवं पारदर्शी बनाया जाएगा। पीड़ितों के साथ संवेदनशील व्यवहार, शिकायतों का त्वरित निस्तारण एवं जनसुनवाई प्रणाली को प्रभावी बनाया जाएगा।

🔶 आपदा प्रबंधन एवं रिस्पॉन्स टाइम में सुधार
जनपद की भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए आपदा प्रबंधन प्रणाली को सुदृढ़ किया जाएगा। SDRF एवं पुलिस बल के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित किया जाएगा। थाना/चौकी, पुलिस लाइन एवं फायर सर्विस के कार्मिकों को समय-समय पर आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस का रिस्पॉन्स टाइम और अधिक प्रभावी हो सके।

मीडिया की भूमिका पर विशेष बल
अंत में SSP महोदया ने मीडिया को पुलिस एवं जनता के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु बताते हुए सकारात्मक एवं रचनात्मक सहयोग की अपेक्षा की।

उन्होंने कहा कि जनपद की सुरक्षा, शांति एवं विकास में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है तथा पुलिस-मीडिया समन्वय से बेहतर परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं।

Related posts

सहकारिता पर्यवेक्षक एवं पर्यावरण पर्यवेक्षक (समूह ‘ग‘) की परीक्षा के सफल सम्पादन हेतु अपर जिलाधिकारी ने जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों की बैठक ली अपने कार्यालय में।

khabaruttrakhand

आज़ादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय उत्तरकाशी द्वारा ‘ भारतीय ज्ञान परंपरा के स्वर्णिम अध्याय व्याख्यान माला की कड़ी में रंगमंच औऱ सामाजिक सरोकार एवं आयुर्वेद की वर्तमान प्रसंगिकता विषय पर व्याख्यान आयोजित।

khabaruttrakhand

यात्रा:- चारधाम यात्रा में आये श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराये जाने एवं जनपद में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ किये जाने के उद्देश्य से महानिदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, उत्तराखण्ड द्वारा इस यात्रा मार्ग पर स्थित सभी चिकित्सा इकाईयों का किया गया निरीक्षण।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights