khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारटिहरी गढ़वालस्टोरी

जनगणना–2027 के कार्यों में लापरवाही क्षम्य नहीं होगी-डीएम*

टिहरी गढ़वाल :-
*जनगणना–2027 के कार्यों में लापरवाही क्षम्य नहीं होगी-डीएम*

प्रमुख जनगणना अधिकारी/जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने जनपद के समस्त उपखण्ड जनगणना अधिकारियों/उप जिलाधिकारियों के साथ जनगणना–2027 के अंतर्गत प्रगति कार्यों की समीक्षा बैठक शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में ली एवं संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।

जिलाधिकारी द्वारा जनपद स्तर पर टेबल वर्क, CMMS पोर्टल पर प्रगति तथा प्रशिक्षण कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान अतिरिक्त चार्ज अधिकारी प्रतापनगर, देवप्रयाग, टिहरी एवं नगर पंचायत चम्बा द्वारा CMMS पोर्टल/HLBC पोर्टल पर HLB एवं सुपरवाइजरी सर्किल से संबंधित कार्य अभी तक पूर्ण न किए जाने पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए।

समीक्षा के दौरान जिला कार्यालय स्तर से अवगत कराया गया कि 09 अप्रैल, 2026 से 11 अप्रैल, 2026 तक तहसील बालगंगा एवं घनसाली में दो-दो बैचों के माध्यम से सुपरवाइजर एवं प्रगणकों को सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है।

जिलाधिकारी ने समस्त उपखण्ड जनगणना अधिकारियों को स्पष्ट निर्देशित किया गया कि उनके क्षेत्रांतर्गत आयोजित होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रमों हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से सुनिश्चित की जाएं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। साथ ही यह भी निर्देशित किया गया कि सभी उपखण्ड अधिकारी अपने-अपने चार्ज में जनगणना कार्यों की समय-समय पर नियमित समीक्षा भी करना सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा जनगणना–2027 से संबंधित कार्यों की समीक्षा समय-समय पर डीएम स्तर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग/बैठकों के माध्यम से निरंतर की जाएगी।

समीक्षा बैठक में अपर जिलाधिकारी एके सिंह ,एसडीएम कमलेश मेहता टिहरी,वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी केशब गैरोला सहित समस्त उपखंड जनगणना अधिकारी/उप जिलाधिकारी वर्चअल माध्यम से मौजूद रहे।

 

Related posts

23 अप्रैल को यहाँ आयोजित होगा दीक्षांत समारोह, मेडिकल के 598 विद्यार्थियों को दी जाएगी उपाधि 14 गोल्ड, 1 सिल्वर और 1 कांस्य पदक से नवाजे जाएंगे टाॅपर।

khabaruttrakhand

केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के निर्देशन में प्रदेश में मादक पदार्थों के डिस्पोजल हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:- रविवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में नगर निकायों की पालिका अकेन्द्रीयित सेवा के अंतर्गत उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से चयनित 226 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights