khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

टिहरी झील में टला बड़ा हादसा, घटना के समय इतने लोग थे मौजूद।

टिहरी गढ़वाल, 03 मई, 2026 (सू. वि.)

दिनांक 02 मई, 2026 की देर सायं जनपद टिहरी गढ़वाल के अंतर्गत डोबरा-चांठी के समीप टिहरी झील में स्थित फ्लोटिंग हट्स के एक्सल-ज्वाइंट खुल जाने के कारण फ्लोटिंग हट्स जोखिमपूर्ण स्थिति में आ गए। उक्त समय फ्लोटिंग हट्स में लगभग 30 लोग मौजूद थे, जिन्हें सुरक्षा की दृष्टि से एसडीआरएफ टीम, कोटी कॉलोनी द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया।

वर्तमान में सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए उक्त फ्लोटिंग हट्स का संचालन असुरक्षित पाया गया है।

अतः पूर्ण सुरक्षा मानकों एवं आवश्यक उपायों के अनुपालन के उपरांत ही इनके पुनः संचालन को उपयुक्त माना जाएगा।

मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल द्वारा घटना के कारणों की जांच एवं फ्लोटिंग हट्स के सुरक्षित पुनः संचालन के संबंध में परीक्षण हेतु निम्नलिखित समिति का गठन किया गया है।

(उपजिलाधिकारी, टिहरी – अध्यक्ष
अधीक्षण अभियन्ता, लोनिवि, 8वां वृत्त, टिहरी गढ़वाल – सदस्य
पुलिस क्षेत्राधिकारी, नई टिहरी – सदस्य
जिला पर्यटन विकास अधिकारी, टिहरी गढ़वाल – सदस्य
प्रभारी निरीक्षक, एसडीआरएफ, ढालवाला, टिहरी गढ़वाल – सदस्य)

मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल द्वारा उक्त समिति को निर्देशित किया गया है कि स्थल का निरीक्षण करते हुए घटना के कारणों का विस्तृत परीक्षण करें तथा फ्लोटिंग हट्स के पुनः संचालन से संबंधित सभी पहलुओं का समुचित परीक्षण करते हुए अपनी स्पष्ट आख्या 04 दिवसों के भीतर प्रस्तुत करें।

जिला प्रशासन द्वारा जन सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है तथा सभी आवश्यक कदम सुनिश्चित किए जा रहे हैं।

Related posts

यहां देर रात्रि को आवासीय भवनों में लगी आग पर पुलिस व फायर की टीम ने किया काबू।

khabaruttrakhand

आपदा ग्रस्त गांवों का स्थलीय निरीक्षण कर जिलाधिकारी टिहरी ने दिए कार्यवाही के निर्देश।

khabaruttrakhand

बर्फ की चादर ओढ़े यहाँ का दयारा बुग्याल (मखमली घास का मैदान) स्कीइंग व साहसिक पर्यटन के लिए सैलानियों का कर रहा इंतजार कर।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights