khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक में पेयजल योजनाओं की प्रगति की समीक्षा* ‎ ‎*समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्यों के साथ हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के निर्देश।

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक में पेयजल योजनाओं की प्रगति की समीक्षा*

‎*समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्यों के साथ हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के निर्देश*

‎*सूचना/नई टिहरी/27 जुलाई, 2026:*जिलाधिकारी नीतिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में जिला कार्यालय स्थित वीसी कक्ष में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन (डीडब्ल्यूएसएम) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित विभिन्न पेयजल योजनाओं की प्रगति, निर्माण कार्यों, जल गुणवत्ता, घरेलू नल कनेक्शनों तथा संचालन एवं अनुरक्षण से संबंधित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।

‎जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माणाधीन पेयजल योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए तथा कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता न किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक घर तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना प्राथमिकताओं में शामिल है, इसलिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए योजनाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।

‎उन्होंने जल स्रोतों के संरक्षण, पेयजल गुणवत्ता की नियमित जांच तथा जलापूर्ति व्यवस्था की सतत निगरानी पर जोर देते हुए निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों में किसी प्रकार की समस्या है, उनका प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए। साथ ही योजनाओं के संचालन एवं अनुरक्षण को प्रभावी बनाते हुए आमजन को निर्बाध पेयजल उपलब्ध कराया जाए। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित योजनाओं की प्रगति प्रस्तुत की गई तथा लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने योजनाओं की वर्तमान स्थिति एवं आगामी कार्ययोजना से भी जिलाधिकारी को अवगत कराया।

‎जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि लक्ष्य के अनुरूप जिन ग्रामों में अभी तक ओडीएफ प्लस की स्थिति प्राप्त नहीं हुई है, उनकी शीघ्र मैपिंग कराते हुए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने जनपद के सभी विकासखंडों एवं जिला पंचायत द्वारा संचालित गारबेज कलेक्शन वाहनों की संख्या की जानकारी ली तथा निर्देश दिए कि सभी वाहनों का संयुक्त डाटा तैयार कर संबंधित पोर्टल पर उनकी समुचित एंट्री कराई जाए। साथ ही, गारबेज कलेक्शन वाहनों की जीपीएस मैपिंग नियमित रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

‎जिलाधिकारी ने समस्याग्रस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में पेयजल उपलब्धता की स्थिति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि जिन आंगनबाड़ी केंद्रों में अभी तक पेयजल कनेक्शन उपलब्ध नहीं हो पाए हैं, वहां शीघ्र कनेक्शन उपलब्ध कराते हुए शत-प्रतिशत पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने गोवर्धन परियोजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए जैविक अपशिष्ट के वैज्ञानिक प्रबंधन, बायोगैस एवं जैविक खाद उत्पादन को बढ़ावा देने तथा परियोजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

‎बैठक में मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल, जिला विकास अधिकारी मो. असलम, अधीक्षण अभियंता जल संस्थान विनोद रमोला, अधीक्षण अभियंता जल निगम वीके जैन, अधिशासी अभियंता जल संस्थान नई टिहरी प्रशांत भारद्धाज, देवप्रयाग नरेश पाल, अधिशासी अभियंता जल निगम चम्बा केएन सेमवाल सहित संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

मंगलवार को मुनिकीरेती क्षेत्र में कांवड़ यात्रा के सफल संचालन को लेकर जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया निरीक्षण।

khabaruttrakhand

फर्जी LUCC कंपनी के चेयरमैन दिनेश उर्फ डी.के को वारंट-बी पर बाराबंकी से देहरादून लाई पौड़ी पुलिस। LUCC से संबंधित गढ़वाल परिक्षेत्र के मुकदमों में माननीय न्यायालय ने अभियुक्त का रिमांड किया स्वीकृत।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-उप जिलाधिकारी द्वारा राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय रजाखेत तहसील मदननेगी का आकस्मिक निरीक्षण,कर्मी मिले अनुपस्थित।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights