khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवर

राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में उत्तराखण्ड ने हासिल किया द्वितीय स्थान, टिहरी के खिलाड़ियों का महत्वपूर्ण योगदान ।

राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में उत्तराखण्ड ने हासिल किया द्वितीय स्थान, टिहरी के खिलाड़ियों का महत्वपूर्ण योगदान ।

टिहरी गढ़वाल के चार खिलाड़ियों ने सी.आई.एस.सी.ई. नेशनल गेम्स हॉकी प्रतियोगिता (अंडर–19) में शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्तराखंड की टीम को द्वितीय स्थान दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। प्रतियोगिता का आयोजन 18 से 22 सितंबर 2026 तक फील्ड मार्शल करियप्पा हॉकी स्टेडियम बेंगलुरु में किया गया, जिसमें देशभर के 12 राज्यों की टीमों ने प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता में उत्तराखंड की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। टीम में टिहरी जिले के चार खिलाड़ियों अग्रिम डोभाल, सार्थक रागंड, चैतन्य जैन और श्रेयांश बिजल्वाण का चयन हुआ था। चारों खिलाड़ी ओंकारानंद स्कूल के छात्र हैं।

टीम के कोच वहीद अहमद, विद्यालय के प्रधानाचार्य धीरेन्द्र जोशी एवं जिला क्रीड़ाधिकारी दीपक रावत ने खिलाड़ियों को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी।
वहीं उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से जिले का गौरव बढ़ा है। सभी खिलाड़ियों को कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

Related posts

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में सम्मिलित राज्य सिविल / प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा -2021 के अन्तर्गत चयनित 19 विभागों के 289 अधिकारियों को प्रदान किये नियुक्ति पत्र।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-हरेला पर्व उत्तराखंड की लोक परंपरा का अद्भुत त्यौहार।

khabaruttrakhand

Breaking:-जनपद टिहरी के समस्त विद्यालय एवं आंगनवाड़ी केन्द्र 06 अगस्त को बन्द।”

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights