khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिविशेष कवरस्टोरी

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय पौखाल, टिहरी गढ़वाल में गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया।

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय पौखाल, टिहरी गढ़वाल में गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया
पौखाल, टिहरी गढ़वाल। 2 अक्टूबर 2026 को पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय पौखाल, टिहरी गढ़वाल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और गरिमापूर्ण वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य महोदय, अध्यापकगण व सदन कप्तानों द्वारा महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और सत्याग्रह के सिद्धांतों तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्रसेवा के आदर्शों को स्मरण किया। विद्यार्थियों द्वारा भाषण, देशभक्ति गीत, कविता एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से दोनों महान विभूतियों के जीवन और विचारों को प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता के महत्व पर विशेष जोर दिया गया तथा विद्यार्थियों को अपने विद्यालय, घर और आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यार्थियों ने स्वच्छता एवं अनुशासन को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर में सफाई अभियान किया और पोखाल गांव तक स्वच्छता कार्यक्रम की जागरूक रैली निकाली ।
इस अवसर पर श्री अंकित रावत पीजीटी भूगोल ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के जीवन सिद्धांतों के बारे में विस्तार से परिचित करवाया ।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य महोदय ने अपने संदेश में कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। गांधी जी ने सत्य और अहिंसा के माध्यम से विश्व को मानवता का मार्ग दिखाया, वहीं शास्त्री जी ने सादगी, ईमानदारी और राष्ट्र के प्रति समर्पण का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे इन महान व्यक्तित्वों के आदर्शों को केवल समारोहों तक सीमित न रखते हुए अपने व्यवहार और दैनिक जीवन में अपनाएँ तथा एक स्वच्छ, अनुशासित और जिम्मेदार नागरिक बनने का प्रयास करें।
इस अवसर पर हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं के प्रतियोगियों को प्रमाण पत्र व पुरस्कार वितरित किया गया l कार्यक्रम के सफल आयोजन में सभी शिक्षकों एवं गैर शैक्षणिक कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा ।
अंत में सभी मिठाई वितरित किया गया।
पूरे कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों में उत्साह और देशभक्ति की भावना दिखाई दी।

Related posts

जिला मजिस्ट्रेट टिहरी गढ़वाल द्वारा जाख तिराहे के पास 31 मार्च, 2025 को हुई दुर्घटना की मजिस्ट्रीयल जांच हेतु की गयी समिति गठित।

khabaruttrakhand

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में सम्पन्न, पेयजल विभाग की सभी डिवीजनों की योजनाओं की समीक्षा के साथ दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश ।

khabaruttrakhand

आरोप:-अधिकारी दफ्तरों से बाहर निकलेंगे तो दिखेंगी समस्याएं: बल्यूटिया

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights