khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

स्वगणना के साथ सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने दिलाई स्वीप की शपथ, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को किया जागरूक* ‎ ‎*116 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिया गया जनगणना-2027 की स्वगणना का प्रशिक्षण, मौके पर ही पूरी करवाई गई स्वगणना।

स्वगणना के साथ सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने दिलाई स्वीप की शपथ, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को किया जागरूक*
‎
‎*116 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिया गया जनगणना-2027 की स्वगणना का प्रशिक्षण, मौके पर ही पूरी करवाई गई स्वगणना*
‎
‎*सूचना/टिहरी/17 नवम्बर, 2026;* जनगणना-2027 के सफल संचालन एवं लोकतांत्रिक प्रक्रिया में जनभागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज जनपद के जिला स्तरीय अधिकारियों एवं विभिन्न विभागों के कार्मिकों के लिए विशेष स्वगणना प्रशिक्षण एवं शिविर आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी एवं नोडल अधिकारी (स्वीप) वरुणा अग्रवाल ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वीप की शपथ दिलाई। उन्होंने सभी से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा मतदाता जागरूकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।
‎
‎मुख्य विकास अधिकारी/नोडल अधिकारी (स्वगणना) के निर्देशों के क्रम में आयोजित शिविर का उद्देश्य जनपद के जिला स्तरीय अधिकारियों एवं विभिन्न विभागों के कार्मिकों की शत-प्रतिशत स्वगणना सुनिश्चित करना रहा। शिविर में निदेशालय के मास्टर ट्रेनर/जनपद कोऑर्डिनेटर श्री पंकज सिंह, मास्टर ट्रेनर जनगणना-2027/जिला पंचायत राज अधिकारी श्री मुस्तफा खान तथा अपर सांख्यिकीय अधिकारी/मास्टर ट्रेनर जनगणना-2027 श्री धारा सिंह ने प्रतिभाग किया।
‎
‎प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनरों ने कुल 116 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जनगणना-2027 के अंतर्गत स्वगणना की प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने स्वगणना पोर्टल पर पंजीकरण, आवश्यक विवरण भरने, परिवार एवं आवास से संबंधित जानकारियां दर्ज करने तथा स्वगणना प्रक्रिया पूर्ण करने के विभिन्न चरणों के बारे में बताया। साथ ही प्रक्रिया से जुड़े तकनीकी पहलुओं एवं सावधानियों की भी जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के उपरांत सभी प्रतिभागियों से मौके पर ही ऑनलाइन स्वगणना की प्रक्रिया पूर्ण करवाई गई।
‎
‎इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वीप की शपथ दिलाते हुए कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी महत्वपूर्ण है। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने विभागों में मतदाता जागरूकता संबंधी गतिविधियों को बढ़ावा दें तथा अपने आसपास के लोगों को भी मतदान के प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि स्वीप के माध्यम से मतदाताओं को उनके अधिकारों एवं जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करने के लिए सामूहिक प्रयास किए जाने आवश्यक हैं।
‎
‎शिविर में उपस्थित जिला स्तरीय अधिकारियों एवं विभागीय कार्मिकों से अपने-अपने विभागों के समस्त कार्मिकों की शत-प्रतिशत स्वगणना सुनिश्चित कराने की अपील की गई। साथ ही जनगणना-2027 के इस महत्वपूर्ण कार्य में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए निर्धारित समयावधि में स्वगणना पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए।
‎
‎जनगणना-2027 के सफल क्रियान्वयन के लिए प्रत्येक नागरिक की सहभागिता महत्वपूर्ण है। स्वगणना के माध्यम से नागरिक स्वयं अपनी एवं अपने परिवार की जानकारी दर्ज कर जनगणना प्रक्रिया में योगदान दे सकते हैं।
‎
‎इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी जनगणना केशव गैरोला, मास्टर ट्रेनर पंकज सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
‎
‎

Related posts

Uttarakhand Weather: बारिश-बर्फबारी का इंतजार होगा खत्म, तीन दिन बाद प्रदेश में बदलेगा मौसम, बढ़ेगी ठंड

cradmin

जिला पंचायत टिहरी गढ़वाल की बोर्ड बैठक एवं जिला पंचायत विकास योजना वर्ष 2023-24 हेतु जिला सभा की बैठक आयोजित।

khabaruttrakhand

टिहरी गढ़वाल में लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण संपन्न हुआ।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights