khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

एकीकृत स्वास्थ्य सेवा में साक्ष्य-आधारित योग-प्राकृतिक चिकित्सा को मिलेगा बढ़ावा – एम्स ऋषिकेश और सेंट्रल काउंसिल फाॅर रिसर्च इन योगा के मध्य हुआ करार।

– एकीकृत स्वास्थ्य सेवा में साक्ष्य-आधारित योग-प्राकृतिक चिकित्सा को मिलेगा बढ़ावा
– एम्स ऋषिकेश और सेंट्रल काउंसिल फाॅर रिसर्च इन योगा के मध्य हुआ करार

एकीकृत स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए एम्स ऋषिकेश और भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के अंतर्गत ’सेंट्रल काउंसिल फॉर रिसर्च इन योगा एंड नेचुरोपैथी’ (सी.सी.आर.वाई.एन) ने क्लिनिकल सेवाओं, शिक्षा, क्षमता निर्माण और अनुसंधान के क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करने के लिए एमओयू गठित किया है। भारतीय पारंपरिक स्वास्थ्य ज्ञान और आधुनिक बायोमेडिकल विज्ञान के इस साझे कार्यक्रम को स्वास्थ्य क्षेत्र में मील के पत्थर के रूप में देखा जा रहा है।

एम्स ऋषिकेश अब साक्ष्य-आधारित (एविडेंस बेस्ड) योग और प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियों को मजबूत करने के उद्देश्य से इंटीग्रेटिव हेल्थकेयर के क्षेत्र में आधुनिक चिकित्सा के साथ योग और प्राकृतिक चिकित्सा को जोड़कर समग्र स्वास्थ्य सेवाओं को आगे बढ़ाने का कार्य करेगा। ताकि मरीजों की क्लिनिकल देखभाल, शैक्षणिक आदान-प्रदान और संयुक्त शोध कार्यों पर ध्यान केंद्रित कर इसे बढ़ावा दिया जा सके। इसके लिए एम्स ने सेंट्रल काउंसिल फाॅर रिसर्च इन योगा एंड नेचुरोपैथी के साथ एक समझौता ज्ञापन (एम.ओ.यू) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह साझेदारी साक्ष्य-आधारित योग और प्राकृतिक चिकित्सा को आगे बढ़ाने के साथ-साथ, समग्र और रोगी-केंद्रित स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के साझा दृष्टिकोण को दर्शाती है। समझौता ज्ञापन पर एम्स की ओर से कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह और सी.सी.आर.वाई.एन के निदेशक डॉ. ज्योति केसवानी ने हस्ताक्षर किए।

संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने बताया कि इस रणनीतिक सहयोग का उद्देश्य योग और प्राकृतिक चिकित्सा की समृद्ध विरासत को समकालीन चिकित्सा अनुसंधान और क्लिनिकल प्रैक्टिस के साथ जोड़ना है। इस पहल के माध्यम से, दोनों संस्थान स्वास्थ्य संरक्षण, स्वास्थ्य संवर्धन, बीमारियों की रोकथाम, जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं के प्रबंधन, पुनर्वास और समग्र कल्याण को बेहतर बनाने में योग और प्राकृतिक चिकित्सा की भूमिका पर ठोस वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाएंगे। प्रो. मीनू सिंह ने बताया कि यह साझेदारी क्लिनिकल सेवाओं, अकादमिक और अनुसंधान के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने का काम करेगी।

इस मौके पर आयुष-इंटीग्रेटिव मेडिसिन की विभागाध्यक्ष प्रोफे. मोनिका पठानिया, विधि अधिकारी प्रदीप कुमार पांडेय, आयुष विभाग के सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉ. श्रीलोय मोहंती, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा की मेडिकल ऑफिसर डॉ. श्वेता मिश्रा सहित डॉ. दीपक, डॉ. प्रीति और डॉ. भावित आदि मौजूद रहे।

Related posts

ऐतिहासिक यात्रा:-23 अक्टूबर से शुरू वाली यात्रा के मध्यजनर श्रीराम गौधाम सेवा समिति ने की हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज से मुलाकात ।

khabaruttrakhand

ऐम्स न्यूज़:-अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स ऋषिकेश में बुधवार को संस्थान के द्वितीय व्हाइट कोट सेरेमनी एवं एनुअल रिसर्च -डे समारोह का आयोजन

khabaruttrakhand

एनएसए डोभाल ने विश्व कप जीत पर ऑस्ट्रेलियाई उपप्रधानमंत्री को दी बधाई

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights