khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवर

संविधान दिवस पर कलेक्ट्रेट सभागार में गोष्ठी एवं परिचर्चा आयोजित, पांच वरिष्ठ अधिवक्ता सम्मानित।

संविधान दिवस पर कलेक्ट्रेट सभागार में गोष्ठी एवं परिचर्चा आयोजित, पांच वरिष्ठ अधिवक्ता सम्मानित*
‎
‎*जिलाधिकारी ने संविधान के मूल्यों, अधिकारों एवं नागरिक कर्तव्यों की महत्ता बताई*
‎
‎ संविधान दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार, टिहरी में गोष्ठी एवं परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने उपस्थित अधिकारियों, अधिवक्ताओं एवं कर्मचारियों को संविधान दिवस की शुभकामनाएं देते हुए संविधान के मूल्यों, आदर्शों एवं लोकतांत्रिक परंपराओं को आत्मसात करने का आह्वान किया। इस अवसर पर जनपद के पांच वरिष्ठ अधिवक्ताओं राजेंद्र सिंह, जयेंद्र दत्त सकलानी(अनुपस्थित), केसर सिंह राणा, हरपाल सिंह रौतेला(अनुपस्थित) एवं दिनेश चंद्र सेमवाल को स्मृति चिह्न, शॉल एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
‎
‎जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने कहा कि हमें गर्व है कि भारत का अपना लिखित संविधान है और हम सभी उसके अभिन्न अंग हैं। संविधान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था, समानता, न्याय एवं नागरिक अधिकारों का आधार है। उत्तराखण्ड के परिप्रेक्ष्य में देखें तो राज्य ने भी संवैधानिक मूल्यों और सुशासन की भावना के अनुरूप कई महत्वपूर्ण पहल की हैं। समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करना तथा युवाओं के हितों की रक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए नकल विरोधी कानून लागू करना राज्य के महत्वपूर्ण कदम हैं। इन पहलों से सामाजिक समानता, पारदर्शिता एवं न्यायपूर्ण व्यवस्था को बढ़ावा मिला है। उन्होंने कहा कि हमें अपने संविधान और उसके मूल्यों के प्रति सम्मान रखते हुए अपने दायित्वों का भी पूरी निष्ठा से निर्वहन करना चाहिए।
‎
‎संविधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी सहित उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन किया और संवैधानिक मूल्यों के पालन करने की शपथ ली।
‎
‎गोष्ठी एवं परिचर्चा के दौरान सहायक लोक अभियोजन सुश्री परवाज अख्तर ने उत्तराखण्ड समान नागरिक संहिता तथा भू-कानून संशोधन अधिनियम, 2025 के प्रमुख प्रावधानों की जानकारी दी। नामित अधिवक्ता राम स्वरूप जोशी ने नकल विरोधी कानून तथा सार्वजनिक एवं निजी संपत्ति क्षति वसूली से संबंधित कानून के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। वहीं नामित अधिवक्ता बृजेश दत्त ने धर्म स्वतंत्रता अधिनियम, देवभूमि परिवार अधिनियम एवं अल्पसंख्यक शिक्षा अधिनियम के प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा की।
‎
‎कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल, अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी, अध्यक्ष बार एसोसिएशन जयवीर सिंह रावत, सहायक निदेशक अभियोजन नितिन मोहन, विशेष भू अध्यापित अधिकारी नीलू चावला सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, अधिवक्ता एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
‎
‎

Related posts

आस्था:-नन्दा सुनन्दा देवी महोत्सव की धूम एक सितंबर से सात सितंबर तक सरोवर नगरी में।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंगः-प्रदेश के महामहिम राज्यपाल ले० जनरल गुरमीत सिंह जनपद के दो दिवसीय भ्रमण पर,बताये पांच लक्ष्य।

khabaruttrakhand

फोर्स में हर जवान को मजबूत होना चाहिये। डॉ0 मंजूनाथ टीसी।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights