khabaruttrakhand
उत्तराखंडराजनीतिक

Uttarakhand: BJP में शामिल हो सकते हैं Congress छोड़कर आए मनीष खंडूड़ी, पार्टी के संपर्क में कई और नेता

Uttarakhand: BJP में शामिल हो सकते हैं Congress छोड़कर आए मनीष खंडूड़ी, पार्टी के संपर्क में कई और नेता

Uttarakhand: लोस चुनाव से ठीक पहले त्यागपत्र से Congress को झटका देने वाले मनीष खंडूड़ी BJP में शामिल हो सकते हैं। सूत्रों ने भी मनीष के पार्टी में शामिल होने की संभावना जताई है।

मनीष के पिता मेजर जनरल बीसी खंडूड़ी BJP के खांटी नेता हैं और बहन ऋतु खंडूड़ी भूषण पार्टी विधायक होने के साथ Uttarakhand विधानसभा की अध्यक्ष हैं। सूत्रों का कहना है कि कुछ दिनों से मनीष BJP नेताओं के संपर्क में थे। दो दिन पहले BJP के एक वरिष्ठ नेता के साथ नई दिल्ली में थे।

इस दौरान BJP के वरिष्ठ नेता ने मनीष की मुलाकात पार्टी के केंद्रीय नेताओं से कराई। मनीष खंडूड़ी कुछ दिन बाद BJP की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं। 10 मार्च के बाद BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा Uttarakhand प्रवास पर आ सकते हैं।

इसी दौरान नड्डा की उपस्थिति में मनीष को पार्टी की सदस्यता दिलाई जा सकती है। Congress के कुछ और वरिष्ठ नेता भी BJP के संपर्क में बताए जा रहे हैं, जो पार्टी को अलविदा कह सकते हैं।

Related posts

बिग ब्रेकिंग:-होटल रिवर व्यू में अवैध रूप से जुआ व कसीनो खेल रहे 21 युवक व शराब परोस रही 12 बार बालाएं गिरफ्तार।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-राहुल गांधी द्वारा आयोजित भारत जोड़ो यात्रा की सफलता से से भाजपा के चारों खाने चित। पूरण सिंह रावत*

khabaruttrakhand

Uttarakhand: उपनल कर्मचारियों के लिए राहतभरी की खबर…हड़ताल की अवधि का नहीं कटेगा मानदेय, पढ़ें पूरी खबर

cradmin

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights