khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवर

जनपद टिहरी क्षेत्रान्तर्गत लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 के सफल संचालन हेतु नामित पीठासीन अधिकारियों एवं प्रथम मतदान अधिकारियों का पांच दिवसीय प्रथम प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न।

जनपद टिहरी क्षेत्रान्तर्गत लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 के सफल संचालन हेतु नामित पीठासीन अधिकारियों एवं प्रथम मतदान अधिकारियों का पांच दिवसीय प्रथम प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ सम्पन्न।

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट मयूर दीक्षित ने प्रशिक्षण कार्यशाला में प्रतिभाग करते हुए कार्मिकों से कहा कि प्रशिक्षण निर्वाचन प्रक्रिया का महत्वपूर्ण भाग है।

प्रशिक्षण को गम्भीरता से लेने के साथ ही भारत निर्वाचन आयोग की गाइड लाइन/बुकलेट का अध्ययन अच्छे से कर लें।

वहीं उन्होंने कहा कि यह प्रथम प्रशिक्षण है और इसके बाद दो प्रशिक्षण और करवाये जायेंगें।

शंकाओं का समाधान समय रहते करवा लें। उन्होेंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण होने तक आप सभी निर्वाचन के अधीन है, इस दौरान ईवीएम को सुरक्षित रखना, गाइड लाइन का अनुपालन करना और करवाना आपकी जिम्मेदारी है।

इस दौरान किसी का आतिथ्य स्वीकार न करें, निर्धारित स्थल पर ही ठहरना सुनिश्चित करें।

इसके साथ ही उनके द्वारा चुनाव को लेकर अपने अनुभव शेयर करते हुए पोलिंग पार्टियों की रवानगी, ईवीएम से छेड़छाड़ की स्थिति में कार्यवाही, शेडो एरिया में वायरलेस सेटअप से सम्पर्क किये जाने, मतदान केन्द्र परिसर में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस/ संवेदनशील सामग्री को वर्जित रखने, मॉक पॉल आदि के बारे में जानकारी दी गई।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, सरल, पारदर्शी और सफलतापूर्वक एवं धैयपूर्वक सम्पादित करवाने हेतु सभी कार्मिकों को शुभकामनाएं दी। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा कार्मिकों हेतु तैयार किये गये भोजन व्यवस्था का भी जायजा लिया गया।

आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, निर्विघ्न एवं पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराने हेतु पीठासीन अधिकारियों एवं प्रथम मतदान अधिकारियों को 19 मार्च से पांच दिवसीय व्यवहारिक एवं सैद्धान्तिक प्रशिक्षण दिया गया।

निर्वाचन प्रक्रिया को सफलतापूर्वक सम्पादित करवाये जाने हेतु त्रिहरी सिनेमा हॉल, नगरपालिका परिषद बौराड़ी नई टिहरी में आयोजित प्रशिक्षण कार्याशाला के अन्तिम दिवस शनिवार को कार्मिकों को उनके कार्य एवं दायित्वों के सम्बन्ध में जानकारी दी गई।

मास्टर टेनरों द्वारा कार्मिकों को ईवीएम एवं वीवीपैट की सुरक्षा, मतदान दिवस को मतदान शुरू होने से पूर्व सम्पादित की जाने वाली व्यवस्थाएं, मॉक पॉल, निर्वाचन सामग्री मिलान, अमिट स्याही, निर्वाचक नामावली, मतदाता सहायता बूथ आदि के बारे में बारीकी से जानकारी दी गई।

इस दौरान कार्मिकों द्वारा अपने अनुभव शेयर किये गये तथा निर्वाचन को लेकर विभिन्न शंकाओं का समाधान किया गया।

नोडल ऑफिसर प्रशिक्षण/मुख्य शिक्षा अधिकारी एस.पी. सेमवाल ने बताया कि प्रशिक्षण के पांचवे दिन शनिवार को 434 कार्मिकों को प्रथम प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें 322 प्रथम मतदान अधिकारियों के साथ ही 96 दिव्यांग एवं सखी बूथ के प्रथम मतदान अधिकारी तथा 20 नये कार्मिक शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि पांच दिन में दो हजार सात सौ तीस कार्मिकों द्वारा प्रशिक्षण लिया गया।

इस अवसर पर मास्टर टेªनर/जिला पंचायत राज अधिकारी एम.एम.खान, नोडल एएमएफ/ जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक वी.के. ढौंडियाल, मास्टर ट्रेनर दीपक रतूड़ी, राजेन्द्र बडोनी, देवेन्द्र भण्डारी, सुशील तिवारी मौजूद रहे।

 

Related posts

दुःखद घटना:-2 दिन के बाद ऐसे मिला राहत बचाव कार्य मे हादसे का शिकार हुए स्वास्थ्यकर्मी का शव ,घर में पसरा मातम , परिजनों का बुरा हाल।

khabaruttrakhand

Christmas 2023: Lansdowne, Mussoorie और Auli में पर्यटकों का हुजूम, hotels और homestays पूरी तरह से बुक, traffic jam के कारण परेशानी, अंदर की pictures

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-नैनीताल के हाईकोर्ट में यू के एस एस सी फर्जी वाड़े के मामले में सुनवाई करते हुए सरकार से माँगा गया जबाव।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights