khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारअल्मोड़ाउत्तरकाशीउत्तराखंडचम्पावतटिहरी गढ़वालदिन की कहानीदेहरादूनविशेष कवरस्टोरी

ब्रेकिंग:-विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए जिलाधिकारी से मिला कांग्रेस का शिष्टमंडल।

जनपद की विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए जिलाधिकारी से मिला कांग्रेस का शिष्टमंडल।

आज जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा के नेतृत्व में कांग्रेस का एक शिष्टमंडल जिलाधिकारी से मुलाकात कर जनपद की विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया।

Advertisement

कांग्रेस शिष्टमंडल ने जिलाधिकारी को यह भी आश्वस्त किया कि जनपद के विकास में हम सभी कांग्रेस एक जिम्मेदार प्रतिपक्ष होने के नाते हमेशा प्रशासन का सकारात्मक सहयोग करेंगे।

शिष्टमंडल में जिला कांग्रेस कमेटी टेहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष आशा रावत ,बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ की अध्यक्ष ममता उनियाल ,शहर अध्यक्ष अनिता रावत ,प्रदेश कांग्रेस के सचिव सैयद मुसर्रफ अली, पीसीसी सदस्य देवेंद्र नौटियाल ,वरिष्ठ नेता मुरारीलाल खडवाल, जिला पंचायत सदस्य कांग्रेस के प्रवक्ता जयवीर सिंह रावत, विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एडवोकेट गीताराम गैरोला, रजाखेत ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष के मान सिंह रौतेला ,रामगढ़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भरत सिंह बुटोला, जिला महासचिव विजय पाल सिंह रावत, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अशद आलम, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष नवीन सेमवाल, उपाध्यक्ष किशोर सिंह मंदिरवाल महासचिव रोशन नौटियाल ,विनोद रावत, आदि कांग्रेस जन मौजूद थे।

Advertisement

शिष्टमंडल ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि दैवीय आपदा से ग्रामीण क्षेत्र के जो रास्ते टूट गए हैं उन्हें राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी के माध्यम से सी सी मार्ग बनाने की मांग की।

बरसात के समय तक जनपद के विभिन्न हिस्सों में खाद्यान्न गोदाम में पर्याप्त खाद्यान्न उपलब्ध कराने की मांग की।

Advertisement

जिला मुख्यालय नई टिहरी नगर की आंतरिक सड़कों की खराब स्थिति को अतिशीघ्र ठीक कराने की मांग की।

जिला मुख्यालय नई टिहरी के बोराड़ी स्टेडियम का ड्रेनेज सिस्टम ठीक किया जाए और मैदान को खेलने के लिए ही आरक्षित करने की मांग की गई।

Advertisement

पूर्ववर्ती सरकार द्वारा प्रस्तावित कोटी कॉलोनी से नई टिहरी रोपवे को अतिशीघ्र स्वीकृत करवाया जाए।

पूर्ववर्ती सरकार द्वारा घोषित गंगाडी ओर फिकवाल समुदाय को केंद्रीय ओ, बी, सी की सूची में शामिल कराने की मांग की।

Advertisement

जिला मुख्यालय नई टिहरी एवं जनपद के विभिन्न हिस्सों में बच्चों में बढ़ते हुए नशे के प्रकोप को रोकने के लिए एक उच्च स्तरीय कमेटी गठित कर रोकथाम के निर्णायक उपाय किए जाएं।

Advertisement

Related posts

UKSSSC: समूह-ग के 136 पदों पर निकली भर्ती, 12वीं पास युवाओं को मिलेगा मौका, जानें कब से करें अप्लाई

cradmin

कोटेश्वर झील का जल स्तर कम होने से नई टिहरी पम्पिंग पेयजल योजना मे पर्याप्त पेयजल उपलब्ध न होने के कारण निम्न तिथियों/स्थानों पर पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

khabaruttrakhand

वन तस्करों पर पुलिस ने कसा शिकंजा 25 लाख की 246 नग प्रतिबंधित कांजल की लकड़ी के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights