khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

कोई कितना ही बड़ा आदमी हो। पहुँच वाला हो ।अगर भ्र्ष्टाचार में शामिल होगा तो कतई बख्शा नहीं जायेगा। मुख्यमंत्री।

स्थान। नैनीताल।
कोई कितना ही बड़ा आदमी हो। पहुँच वाला हो ।अगर भ्र्ष्टाचार में शामिल होगा तो कतई बख्शा नहीं जायेगा। मुख्यमंत्री श्री धामी।
एन यू जे आई संगठन के जिला व मंडल के पत्रकारों को दिलाई शपथ।

रिपोर्ट। ललित जोशी

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल पहुँचे प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने मानसखंड मंदिर माला मिशन के मुख्य गेट का निरीक्षण किया।
इसके पश्चात माँ नयना देवी मंदिर परिसर के आगे बनी एक दर्जन से अधिक दुकानों को दुकानों की चाबियां स्थानीय व्यापारियों को सौंपी।
नैनीताल फ्लैट्स मैदान में आयोजित सादे कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में मैडल जितने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने एन यू जे आई पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन नैनीताल जिला व मंडल के सभी पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण करवाई।

इस दौरान मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ समय पहले नैनीताल में मॉर्निंग वॉक के दौरान खिलाड़ियों ने बास्केटबॉल कोर्ट की मांग की थी, जिसे बनाकर आज उन्हें सौंप दिया गया है।
मानसखंड मंदिर माला मिशन मार्ग का सौन्दर्यकरण।
भ्रष्टाचार पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि कोई कितना भी बड़ा आदमी हो, भरष्टाचार के मामले में बक्शा नहीं जाएगा।

कहा कि आई.ए.एस., पी.सी.एस.या कोई और अधिकारी कर्मचारी भ्रष्टाचार करेगा तो जेल की हवा खाएगा।
मुख्यमंत्री ने देर शाम मंडल के अधिकारियों की भी बैठक लेकर उचित दिशा निर्देश दिए

इस अवसर पर विधायक सरिता आर्या, विधायक राम सिंह केड़ा, हल्द्वानी मेयर जगराज बिष्ट, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, सुरेश भट्ट, दर्जा राज्यमंत्री शांति मेहरा, दिनेश आर्या, शंकर कोरंगा, भाजपा मंडलाध्यक्ष नितिन कार्की आदि रहे।

प्रशासनिक अमले में कुमाऊं आयुक्त व सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत, आई.जी.कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल, जिलाधिकारी वंदना सिंह, एस.एस.पी.प्रह्लाद नारायण मीणा, सी.डी.ओ.अनामिका आदि बड़ी संख्या में अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Related posts

यहां किया जा रहा 26 अगस्त 2024 से 01 सितम्बर 2024 तक भर्ती रैली का आयोजन।

khabaruttrakhand

Ayodhya Ram Mandir: श्रीराम के तीर से उत्पन्न हुई रामगंगा, जिससे मां सीता को लगी थी प्यास, आज हजारों लोगों की प्यास

cradmin

7 सितंबर 2024 को Internation Clean Air Day के उपलक्ष में राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम(NCAP) के अंतर्गत यहां साइकिल रैली का किया गया आयोजन।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights