khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीबागेश्वरविशेष कवरस्टोरी

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय, टिहरी द्वारा रोड़ सेफ्टी एवं फस्ट रिस्पॉडेंट ट्रैनिंग कार्यक्रम बैराडी स्थित गौरव प्लैस के सभागार में किया गया आयोजित।

टिहरी गढ़वाल:
रोड़ सेफ्टी एवं फस्ट रिस्पॉडेंट ट्रैनिंग कार्यक्रम हुआ संपन्न”

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल द्वारा प्रदत्त निर्देशो के क्रम में दिनाक 20-09-2025 को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय, टिहरी द्वारा रोड़ सेफ्टी एवं फस्ट रिस्पॉडेंट ट्रैनिंग कार्यक्रम बैराडी स्थित गौरव प्लैस के सभागार में आयोजित किया गया।

उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर पुलिस अधीक्षक जोध राम जोशी द्वारा की गई। इस कार्यक्रम में अपर जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ० जितेन्द्र सिंह भण्डारी के दिशा निर्देशन में जिला चिकित्सालय के चिकित्साधिकारी डा० हरविंन्द्र सिंह रावत, निर्सिंग आफिसर दीपक एवं श्वेता द्वारा रोड़ सेफ्टी फस्ट रिस्पोंडर के प्रशिक्षण के अन्तर्गत घायल व्यक्ति को दिये जाने वाले प्राथमिक उपचार सम्बन्धी ABC का नियम समझाते हुए एयर वे, ब्रीथिंग एवं सर्कुलेशन सम्बन्धित आवश्यक जानकारी से अवगत कराया गया।

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, टिहरी सतेन्द्र राज के दिशा-निर्देशन में आयोजित उक्त कार्यक्रम में जनपद टिहरी की विभिन्न संस्थाओं यथा टैक्सी मैक्सी यूनियन, टीजीएमओ एवं यातायात यूनियनो, स्वयं सेवी संस्थाओं, के लगभग 130 से अधिक प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। उक्त कार्यक्रम में सम्मलित एस० बी० आई० के लीड बैक मैनेजर मनीष मिश्रा द्वारा वाहन स्वामियो को सरकार द्वारा बैंक एवं बीमा कम्पनियों के माध्यम से मिलने वाले लाभों के सम्बन्ध में विस्तार से अवगत कराया गया।

कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा सड़क दुर्घटनाओं एवं अन्य प्रकार से घायल व्यक्तियों के जीवन रक्षण हेतु गुड सेमिरटन एवं फस्ट रिस्पोंडर के रूप में आगे आने हेतु प्रोत्साहित किया गया।

सहायक सभागीय परिवहन अधिकारी टिहरी द्वारा फस्ट रिस्पोंडर, राहवीर योजना, सड़क दुर्घटनाओ में घायल व्यक्तियो के “कैशलैस उपचार” योजना एवं गोल्डन आवर की अवधारणा इत्यादि से अवगत कराया गया।

इस अवसर पर उप संभागीय परिवहन कार्यालय के अन्य सभी अधिकारी एव कर्मचारी सहित उत्तम सिंह तड़ियाल (अध्यक्ष, टैक्सी-मैक्सी यूनियन चम्बा), विजय सिंह नेगी (प्रभारी टीजीएमओ), सुरेन्द्र सिंह रावत (अध्यक्ष, टैक्सी मैक्सी यूनियन, बैराडी), सुतन सिंह पंवार (सचिव, टैक्सी मैक्सी यूनियन, बैराडी), राजीव गुसाई (अध्यक्ष, टैक्सी मैक्सी यूनियन, घनसाली) महावीर सिंह रावत (भवान) एवं विजयपाल सिह बेलवाल (थत्यूण, धनौल्टी) आदि उपस्थित रहे।

 

Related posts

ब्रेकिंग:-केदारनाथ व बद्रीनाथ यात्रा को ‘267434 यात्री’ करवा चुके अपना पंजीकरण।

khabaruttrakhand

अंतर्राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण दिवस* के अवसर पर आपदाओं और पूर्व में घटित आपदाओं से सीख लेने की दी गयी सलाह , सभी को आपदाओं के प्रति सजग रहने को कहा गया।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-देहरादून में शूट हो रही नेटफ्लिक्स फिल्म्स की ‘दो पत्ती’ की टीम ने प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेत्री और टीम ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से उनके आवास पर की मुलाकात।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights