khabaruttrakhand
Uncategorized

यहाँ सुबह सुबह निकले सैर सपाटे को मुख्यमंत्री श्री धामी ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ उठाया चाय का उठाया लुफ्त।

स्थान। नैनीताल।
सुबह सुबह निकले सैर सपाटे को मुख्यमंत्री श्री धामी ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ चाय का लुफ्त उठाया ।

रिपोर्ट। ललित जोशी।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल देर शाम उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुँचे।

जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत व अभिनन्दन किया। रात्रि विश्राम नैनीताल में भी किया गया।

सुबह सैर सपाटे को निकले मुख्यमंत्री श्री धामी ने फुटपाथ पर चाय लगाने वाले कारोबारी के यहाँ भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ चाय बनाई और चाय के साथ बेकरी से बने उत्पाद का आनंद लिया।

बताया गया कि यह मजे की बात रही कि चाय बनाने वाले कारोबारी को चाय व बेकरी से बने उत्पाद बिस्कुट, बन, समोसा, फैन आदि खाये के रुपये दिये और अन्य लोगों को भी चाय पिलाने के लिए कहा, जबकि चाय बनाने वाला कारोबारी रुपये लेने से मना कर रहा था तो मुख्यमंत्री श्री धामी ने जोर जबर्दस्ती एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के कहने पर चाय बनाने वाले ने रुपये ले लिये।
इसके बाद मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया।

इस दौरान जिला प्रशासन अधिकारियों , पुलिस प्रशासन एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे

Related posts

Unlocking the Mysteries of the Universe: The Role of Science in Modern Exploration

cradmin

Test Post Created

cradmin

Ako VPN pripojenie chráni vaše dáta pred hackermi a sledovaním

cradmin

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights