khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

टिहरी झील में रोमांच के सफर पर निकले सीएम धामी” “लेक फेस्टिवल में दिखे सीएम पुष्कर सिंह धामी के अलग-अलग अंदाज।

“टिहरी झील में रोमांच के सफर पर निकले सीएम धामी”

“लेक फेस्टिवल में दिखे सीएम पुष्कर सिंह धामी के अलग-अलग अंदाज”

“मुख्यमंत्री ने टिहरी को दी 318 करोड़ की विकास सौगात”

“टिहरी गढ़वाल साहसिक पर्यटन का बनता नया केंद्र”

लाइफ जैकेट पहने सीएम पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को जब टिहरी झील के करीब पहुंचे, तो उनके पास दो विकल्प थे। या तो वह अपने मंत्रिमंडल के सहयोगी सुबोध उनियाल और अपने विधायक साथियों के साथ पहले बोटिंग करते या फिर एक गाइड के साथ अकेले ही जेट स्की का आनंद लेने निकल पड़ते। उन्होंने जेट स्की पर हाथ आजमाना चुना और निकल पडे़ रोमांच के सफर पर, बाद में उन्होंने बोटिंग भी की।

टिहरी लेक फेस्टिवल का विधिवत उद्घाटन करने के बाद शुक्रवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी टिहरी झील की तरफ चले गए और एक-एक गतिविधि का हिस्सा बनकर फेस्टिवल का प्रमोशन किया। बोटिंग में उनके साथ कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, विधायक किशोर उपाध्याय, विनोद कंडारी, शक्तिलाल शाह आदि मौजूद रहे।

टिहरी को मिले पर्यटन मानचित्र पर एक विशिष्ट पहचान:

मुख्यमंत्री द्वारा जनता को यह संदेश दिया गया कि टिहरी गढ़वाल अब साहसिक खेलों और पर्यटन के क्षेत्र में तेजी से उभरता हुआ एक नया केंद्र बन रहा है। उन्होंने कहा कि टिहरी झील की अपार संभावनाओं को देखते हुए यहां साहसिक खेलों, जल क्रीड़ाओं और पर्यटन गतिविधियों को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। इससे न केवल प्रदेश के पर्यटन को नई पहचान मिलेगी, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

कोटी–डोबरा पर्यटन मार्ग का शिलान्यास:

कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के मा. मुख्यमंत्री ने कोटी–डोबरा पर्यटन मार्ग का रिमोट के माध्यम से वर्चुअल शिलान्यास किया। यह महत्वपूर्ण मार्ग एशियन डेवलपमेंट बैंक के वित्तीय सहयोग से निर्मित किया जाएगा, जिसकी कुल अनुमानित लागत लगभग 318 करोड़ रुपये है।

लगभग 15 किलोमीटर लंबा यह मार्ग क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्थानीय लोगों की आवागमन सुविधा को भी सुगम बनाएगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह परियोजना क्षेत्र के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

 

Related posts

ब्रेकिंगः-मदर डे के अवसर पर निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन

khabaruttrakhand

Ram Mandir: Uttarakhand में 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर सकती है Dhami सरकार, रामभक्तों में उत्साह

cradmin

उत्तराखण्ड शासन के विशेष कार्याधिकारी संजीव कुमार शर्मा ने विकास खण्ड भिलंगना के सूदूर क्षेत्र स्थित इस ग्राम का किया भ्रमण ।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights