khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराष्ट्रीय

श्रीमद् देवी भागवत कथा के पावन आयोजन में उमड़ा आस्था का सैलाब।

श्रीमद् देवी भागवत कथा के पावन आयोजन में उमड़ा आस्था का सैलाब
प्रताप नगर प्रखंड के पट्टी रौंनद रमोली अंतर्गत ग्राम पंचायत पनियाला में बटुकनाथ भैरव कीर्तन मंडली के तत्वावधान में आयोजित श्रीमद् देवी भागवत कथा का भव्य आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हो रहा है।
कथा के तृतीय दिवस पर व्यास पीठ पर विराजमान आचार्य भारत किशोर जी ने श्रद्धालुओं को मां भगवती के विभिन्न स्वरूपों, उनकी महिमा और सनातन संस्कृति में मातृशक्ति के महत्व का विस्तार से वर्णन किया।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश राणा ने भगवान बटुकनाथ भैरव के दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा व्यास पीठ पर विराजमान आचार्य भारत किशोर जी को पुष्पमाला अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि—
“इस चराचर जगत में युगों-युगों से शक्ति स्वरूपा मां भगवती ने अधर्म पर धर्म की विजय स्थापित की है। देवी ने समय-समय पर अवतार लेकर अत्याचार और अन्याय का अंत किया। आज भी मातृशक्ति ही परिवार, समाज और राष्ट्र की सच्ची ध्वजवाहक है। जहां नारी का सम्मान होता है, वहां सुख, समृद्धि और संस्कारों का वास होता है।”
उन्होंने कहा कि श्रीमद् देवी भागवत हमें केवल धार्मिक ज्ञान ही नहीं देती, बल्कि सत्य, करुणा, सेवा, विनम्रता और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा भी देती है। मां भगवती का संदेश है कि मनुष्य अपने भीतर की बुराइयों—अहंकार, क्रोध और लोभ—का त्याग कर प्रेम, सद्भाव और मानव सेवा को जीवन का आधार बनाए।

कार्यक्रम में प्रसिद्ध समाजसेवी प्रिंसी रावत ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि देवी स्वरूप सभी माताएं-बहनें समाज की शक्ति और प्रेरणा हैं। उनके सम्मान और सशक्तिकरण से ही एक बेहतर समाज का निर्माण संभव है। उन्होंने मां भगवती का आशीर्वाद प्राप्त कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की ओर कहा
“शक्ति की उपासना केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है, बल्कि कमजोर और जरूरतमंदों की सहायता करना, सत्य का साथ देना और सभी प्राणियों में ईश्वर का स्वरूप देखना ही सच्ची भक्ति है।”

इस पावन अवसर पर ग्राम प्रधान श्रीमती दर्वेश्वरी देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य कुमारी सुष्मिता, भैरव देवता उपासक विजेंद्र प्रसाद पैन्यूली, लंबगांव व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष युद्धवीर सिंह राणा, सोहनलाल पैन्यूली, दिवाकर प्रसाद पैन्यूली, समाज सेवी राहुल रावत, नरेश रावत, ओबीसी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष कुंदन सिंह राणा, भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय पैन्यूली, रिटायर्ड प्रधानाचार्य कुशला नंद पैन्यूली, दुर्गा प्रसाद पैन्यूली , नंदकिशोर पैन्यूली,मनोज कपिल देव, कैलाश चंद्र पैन्यूली, नरेश पैन्यूली, डॉ संदीप रतूड़ी, शाहिद सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, माताएं-बहनें एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related posts

Uniform Civil Code: 20 महीने में धरातल पर उतरा चुनाव में किया गया UCC का वादा, इन लोगों ने निभाई अहम भूमिका

cradmin

Anupam Kher ने Lansdowne में फिल्म शूटिंग स्थानों का पता लगाया और आध्यात्मिक शांति की तलाश की।

khabaruttrakhand

एम्स ऋषिकेश में आयोजित संस्थान के चतुर्थ ’व्हाइट कोट सेरेमनी’ आयोजन के दौरान एमबीबीएस वर्ष 2025 बैच प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं ने मेडिकल प्राफेशन की ली शपथ।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights