khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिविशेष कवर

यौन हिंसा से पीड़ित महिलाओं को एक ही छत के नीचे आपातकालीन चिकित्सा और कानूनी सलाह उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से मंगलवार को एम्स ऋषिकेश में वन स्टाॅप सेन्टर की शुरूआत की गयी।

यौन हिंसा से पीड़ित महिलाओं को एक ही छत के नीचे आपातकालीन चिकित्सा और कानूनी सलाह उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से मंगलवार को एम्स ऋषिकेश में वन स्टाॅप सेन्टर की शुरूआत की गयी।

अस्पताल भवन की तीसरी मंजिल में स्थित इस केन्द्र पर यौन पीड़ित महिलाओं को सभी प्रकार चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध करवायी जायेगी।

वन स्टाॅप सेन्टर का उद्घाटन राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमति विजया किशोर राहटकर द्वारा उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमति कुसुम कंडवाल और संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह की उपस्थिति में किया गया। एम्स में यह सेन्टर अस्पताल भवन स्थित प्रसूति एवं स्त्री रोग वार्ड के सम्मुख स्थापित किया गया है। इस अवसर पर श्रीमति राहटकर ने कहा कि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय महिलाओं के खिलाफ यौन हिंसा समेत तमाम अपराधों से निपटने के लिए वन स्टाॅप सेन्टरों की स्थापना पर जोर दे रहा है। उन्होंने उम्मीद जतायी कि यह सेन्टर यौन हिंसा पीड़ित महिलाओं व किशोरियों के लिए तत्काल इलाज और कानूनी मामलों की दृष्टि से मददगार साबित होगा।

संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने इसे पूरी गोपनीयता बनाए रखते हुए सुरक्षित, निजी और सम्मानजनक माहौल में मेडिको-लीगल जांच और इमरजेंसी मेडिकल देखभाल का केन्द्र बताया। प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. जया चतुर्वेदी ने कहा कि वन स्टॉप सेंटर एक मल्टी-डिसिप्लिनरी (कई विभागों के सहयोग वाला) तरीका अपनाता है। इससे पीड़ितों को जांच के लिए एक विभाग से दूसरे विभाग में नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि यह इंटीग्रेटेड मॉडल समय पर मेडिकल देखभाल, मेडिको-लीगल डॉक्यूमेंटेशन और मनोवैज्ञानिक सहायता देने में मदद करेगा।

इस दौरान चिकित्सा अधीक्षक प्रो. बी. सत्या श्री, प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग की डॉ. लतिका चावला, डाॅ. राजलक्ष्मी मुंदरा, डाॅ. कविता खोईवाल, डाॅ. ओम कुमारी, डाॅ. पूनम गिल, फोरेंसिक मेडिसिन विभाग के डॉ. दिलीप वैष्णव, डाॅ. आशीष भूते, डाॅ. रवि प्रकाश, संस्थान के पीआरओ डाॅ. श्रीलोय मोहंती और भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह तड़ियाल सहित कई अन्य मौजूद रहे।

Related posts

ब्रेकिंगः-अपने शीतकालीन आवास से माँ गंगा गंगोत्री धाम के लिए रवाना. माँ गंगा अपने भक्तों को गंगोत्री धाम में देंगी अपने दर्शन।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग :-गर्भाशय ग्रीवा और एच. पी.वी से सम्बंधित जननांग कैंसर के वैश्विक उन्मूलन के उद्देश्य से आयोजित ’एओजिन-इंडिया’ के 12वें राष्ट्रीय सम्मेलन का शनिवार को एम्स ऋषिकेश में आगाज;जाने इस खबर में अधिक।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-भारतीय जनता पार्टी के ट्विटर हैंडल से कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के खिलाफ टिप्पणी पर कांग्रेस जनों ने यहाँ पर भाजपा का किया पुतला दहन।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights