khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

कलक्ट्रेट सभागार में एडीएम से मिले 18 प्रशिक्षु शिक्षा अधिकारी* ‎ ‎*पीसीएस परीक्षा में चयनित अधिकारियों ने लिया प्रशासनिक कार्यप्रणाली का मार्गदर्शन।

कलक्ट्रेट सभागार में एडीएम से मिले 18 प्रशिक्षु शिक्षा अधिकारी*

‎*पीसीएस परीक्षा में चयनित अधिकारियों ने लिया प्रशासनिक कार्यप्रणाली का मार्गदर्शन*

‎*सूचना/टिहरी/08 सितंबर, 2026:*‎कलक्ट्रेट सभागार में पीसीएस परीक्षा से चयनित 18 प्रशिक्षु शिक्षा अधिकारियों ने अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रशिक्षु अधिकारियों ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली, शिक्षा व्यवस्था और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपर जिलाधिकारी से मार्गदर्शन प्राप्त किया।

‎अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी ने सभी प्रशिक्षु अधिकारियों को चयन पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने में शिक्षा अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने अधिकारियों से अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ करने को कहा। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक सेवा में जनहित सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए तथा अधिकारियों को आमजन की समस्याओं को समझते हुए उनके प्रभावी समाधान के लिए प्रयासरत रहना चाहिए। इस अवसर पर प्रशिक्षु शिक्षा अधिकारियों ने भी अपने अनुभव साझा किए और प्रशासनिक कार्यों से संबंधित विभिन्न जानकारियां प्राप्त कीं।

Related posts

ब्रेकिंगः-नैनीताल के डी एस बी कॉलेज में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह(सेवानिर्वत ) कुमाऊं विश्वविद्यालय के 17वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल। कही ये बाते।

khabaruttrakhand

उत्कृष्ट सामूहिक गायन में प्रेरणा महिला समिति ने हासिल किया पहला स्थान। क्षेत्र वासियों समेत नव सांस्कृतिक रामलीला समिति ने दी बधाई।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-एसीएस श्रीमती राधा रतूड़ी ने निराश्रित, बालश्रम से मुक्त बच्चों के तहसील स्तर पर अभियान चलाकर आधार कार्ड के साथ ही राशन कार्ड व आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश सहित जारी किये अन्य कई निर्देश।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights