khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में प्रभावित परिवारों के विस्थापन को लेकर बैठक आयोजित।

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में प्रभावित परिवारों के विस्थापन को लेकर बैठक आयोजित*

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में तहसील घनसाली एवं प्रतापनगर के प्रभावित परिवारों के विस्थापन के संबंध में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में अवगत कराया गया कि मेदू सिंदवाल गांव के कुल 25 प्रभावित परिवारों में से 19 परिवारों को प्रथम किश्त का भुगतान किया जा चुका है, जबकि दो परिवारों को द्वितीय किश्त का भुगतान किया गया है। वहीं, पांच परिवारों की पत्रावलियां स्वीकृति हेतु जिला कार्यालय को प्रेषित की जा चुकी हैं।

महरगांव तल्ला, गंगेरी उर्फ पनेली एवं सिन्धवाल गांव के कुछ परिवारों द्वारा तीन बार नोटिस दिए जाने के बावजूद कोई जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया। इस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि संबंधित परिवारों को विस्थापन प्रक्रिया से बाहर किया जाए।

वहीं, प्रतापनगर तहसील के बेलुंदा गांव में विस्थापन हेतु भूमि उपयुक्त नहीं पाए जाने के संबंध में जिलाधिकारी ने तहसीलदार को ग्रामीणों के साथ बैठक कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

बैठक में एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी, एसडीएम घनसाली मंजू राजपूत, भूवैज्ञानिक रवि नेगी एवं तहसीलदार हरीश जोशी सहित संबंधित उपस्थित रहे।

Related posts

सफलता की कहानी; स्यालसू गांव के सुभाष रावत: मत्स्यपालन से आत्मनिर्भरता की मिसाल।

khabaruttrakhand

वीरचंद्र सिंह गढ़वाली उत्तराखण्ड औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय भरसार के वानिकी महाविद्यालय, रानीचौरी में भारत में कृषि-पारिस्थितिकी-पर्यटनः अवसर, चुनौतियाँ और आगे की राह सम्बन्धी दो दिवसीय चिंतन शिविर का राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ।

khabaruttrakhand

Uttarakhand में ठंड का प्रकोप जारी है, 28 December तक मौसम साफ रहने की उम्मीद है, खासकर Haridwar और Udham Singh Nagar सहित मैदानी इलाकों में सुबह ठंडी रहेगी

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights