khabaruttrakhand
Uncategorizedटिहरी गढ़वाल

ब्रेकिंग:- गरीब के आशियाने पर बारिश ने बरपाया कहर।

थौलधार विकासखंड में बारिश और भूस्खलन से भारी तबाही की जानकारी रविंद्र राणा ग्राम प्रधान मंजखेत  द्वारा दी गयी है।
रविंद्र राणा द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार मध्यरात्रि को लगभग 1:00 बजे थौलधार विकासखंड की नगून पट्टी के ग्राम पंचायत मंजखेत के सूरत सिंह पुत्र स्व. श्री रणजोर सिंह का चार आवासीय भवन भारी बारिश और भूस्खलन से पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गया।
जानकारी मिली है कि घर में रखी खाद्य सामग्री, बेड बिस्तर भी पूर्ण रूप से बर्बाद हो गए जिस कारण पीड़ित परिवार को रहने और खाने का संकट पैदा हो गया है।

क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता और ग्राम पंचायत मंजखेत के प्रधान रविंद्र सिंह राणा ने तहसील प्रशासन से पीड़ित परिवार को शीघ्र आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है।
रविंद्र राणा ने राजस्व उप निरीक्षक रविंद्र शाह को मौका मुआयना करने के लिए घटनास्थल पर बुलाया।
वही रविंद्र राणा द्वारा हमें भी सोचना देकर बताया गया है कि लगातार हो रही बारिश से कई परिवारों के आंगन चौक और संपर्क मार्ग भी क्षतिग्रस्त हुए हैं।

Related posts

ग्रीष्मकाल के चलते जनपद के ग्रामीण/शहरी क्षेत्रों में पेयजल संकट उत्पन्न होने की सम्भावना को दृष्टिगत रखते हुए पेयजल संकट से आच्छादित क्षेत्रों में नियमित/वैकल्पिक पेयजल आपूर्ति बनाये रखने हेतु जिलाधिकारी द्वारा अधिकारियों को सौंपे गए दायित्व ।

khabaruttrakhand

Maximizing Your Experience at Jeetcity Casino: A Strategic Guide

cradmin

जनपद टिहरी में उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी सम्मान समारोह का भव्य आयोजन, टिहरी के 90 उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारियों को जिला मुख्यालय में किया गया सम्मानित।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights