khabaruttrakhand
Uncategorizedटिहरी गढ़वाल

ब्रेकिंग:- गरीब के आशियाने पर बारिश ने बरपाया कहर।

थौलधार विकासखंड में बारिश और भूस्खलन से भारी तबाही की जानकारी रविंद्र राणा ग्राम प्रधान मंजखेत  द्वारा दी गयी है।
रविंद्र राणा द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार मध्यरात्रि को लगभग 1:00 बजे थौलधार विकासखंड की नगून पट्टी के ग्राम पंचायत मंजखेत के सूरत सिंह पुत्र स्व. श्री रणजोर सिंह का चार आवासीय भवन भारी बारिश और भूस्खलन से पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गया।
जानकारी मिली है कि घर में रखी खाद्य सामग्री, बेड बिस्तर भी पूर्ण रूप से बर्बाद हो गए जिस कारण पीड़ित परिवार को रहने और खाने का संकट पैदा हो गया है।

क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता और ग्राम पंचायत मंजखेत के प्रधान रविंद्र सिंह राणा ने तहसील प्रशासन से पीड़ित परिवार को शीघ्र आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है।
रविंद्र राणा ने राजस्व उप निरीक्षक रविंद्र शाह को मौका मुआयना करने के लिए घटनास्थल पर बुलाया।
वही रविंद्र राणा द्वारा हमें भी सोचना देकर बताया गया है कि लगातार हो रही बारिश से कई परिवारों के आंगन चौक और संपर्क मार्ग भी क्षतिग्रस्त हुए हैं।

Related posts

Test Post Created

cradmin

नगर पालिका परिषद नरेंद्र नगर द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के ब्रैंड एंबेस्डर डॉ श्रीअनिल नेगी (सीएमएस)सुमन चिकित्सालय नरेंद्र नगर को घोषित किया गया।

khabaruttrakhand

स्वास्थ्य क्षेत्र में मिसाल कायम कर रहीं महिला चिकित्सक – नारी शक्ति के लिए प्रेरणास्रोत हैं प्रो0 मीनू सिंह – अनुभव और योग्यता के आधार पर संभाल रहीं दो-दो संस्थानों की जिम्मेदारी

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights