khabaruttrakhand
अपराधदेहरादून

ब्रेकिंग:-देहरादुन में दिल दहला देने वाली घटना से सनसनी।

देहरादून: प्रदेश की राजधानी देहरादून में दिल दहला देने वाली वारदात ने तहलका मचा दिया है।
सहस्त्रधारा रोड स्थित सिद्धार्थ कालेज की एक डी-फार्मा प्रथम वर्ष की छात्रा को सरेराह गोली मारकर हत्या करने का मामले से सनसनी मच गयी ।

घटना के क्रम में बताया जा रहा है उक्त छात्रा कॉलेज हॉस्टल के बाहर एक दुकान से जैसे ही समान खरीद रही थी तभी अचानक उसके सहपाठी ने उसको गोली मार दी।
बताया जा रहा है कि इस घटना में ही छात्रा मौके पर ही मौत हो गई है।
इस अप्रत्याशित घटना से क्षेत्र में सनसनी मच गई है।
वही इस घटना पर पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है, वही आरोपी फरार चल रहा है जिसकी तलाश शुरू का दी गयी है।

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतिका छात्रा की पहचान वंशिका बंसल पुत्री अशोक बंसल निवासी कृष्णाननगर ज्वालापुर हरिद्वार के रूप में हुई।

यह जानकारी मिली है कि वंशिका देहरादून के सिद्धार्थ कॉलेज से डी फार्मा कर रही थी और देहरादुन में ही कालेज हास्टल में रहती थी।
उक्त छात्रा गुरुवार शाम अपनी सहेली ममता के साथ कालेज हास्टल के नजदीक बाहर ही एक दुकान में अपना समान खरीद रही थी, तभी उसके सहपाठी आदित्य तोमर निवासी सुन्दरवाला रायपुर देहरादून अपनी
बाइक पर वहाँ आ धमका और उसके द्वारा जबरन छात्रा वंशिका को अपनी बाइक पर बिठाने की कोशिश की गयी।
जानकारी मिली है कि जब उक्त छात्रा ने इसका विरोध किया तो उसके सहपाठी आदित्य ने तमंचे से उसके सीने में गोली मार दी और घटना स्थल पर अपनी बाइक व तमंचा छोड़कर फरार हो गया।

वही इस घटना में छात्रा वंशिका की मौके पर ही मौत हो गई।
अब पुलिस द्वारा इसे प्रेम-प्रसंग का मामला बताया जा रहा है। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है। जवान बेटी की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Related posts

ऋषिकेश में यहां यूरोलॉजी विभाग के तत्वावधान में शनिवार को यूरोलॉजिकल कैंसर विषय पर जनजागरुकता के उद्देश्य से क्लोज द केयर गैप कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-रामनगर से लौटी एम्स की ’हेली इमरजेंसी मेडिकल टीम’।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-112 पर मिथ्य सूचना देने वाला आरोपी गिरफ्तार।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights