khabaruttrakhand
अपराधआकस्मिक समाचारउत्तरकाशीउत्तराखंड

बिग ब्रेकिंगः-नाबालिका को भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने युवक को हिमाचल प्रदेश से किया गिरफ्तार।

नाबालिका को भगा ले जाने के मामले में उत्तरकाशी पुलिस ने युवक को हिमाचल प्रदेश से किया गिरफ्तार।

रिपोर्ट:सुभाष बडोनी।

गत 18 मई को कोतवाली मनेरी पर आकर एक महिला ने अपनी नाबालिग पुत्री के घर से बिना बताये कहीं चले जाने व वापस घर न आने के सम्बन्ध में लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया।
प्रार्थना पत्र के आधार पर पुलिस द्वारा कोतवाली मनेरी पर नाबालिग की गुमशुदगी दर्ज की गई।
अर्पण यदुवंशी, पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी द्वारा गुमशुदा की तलाश हेतु पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी व प्रभारी निरीक्षक मनेरी को मामले में त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये, जिसके क्रम में मनेरी पुलिस द्वारा गुमशुदा की तलाश हेतु म0उ0नि0 भावना बिरला के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गठित की गई।
उक्त टीम द्वारा मामले की छानबीन करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त नाबालिका को गणेश शाही उर्फ़ आकाश पुत्र नामक युवक भगा कर ले गया।
युवक को पुलिस द्वारा दिनांक 22-05-2022 पोंटा साहिब (हिमाचल प्रदेश) से किया गिरफ़्तार किया गया व नाबालिग को बरामद किया। नाबालिक के बयानों के आधार पर मामले में अभियुक्त के विरुद्ध धारा 363,376 भादवि व 3/4 पोक्सो अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया, अभियुक्त की आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है,आगे अभियुक्त को मा0 न्यायालय में पेश करने की कार्यवाही गतिमान है।

गिरफ़्तार अभियुक्त-
गणेश शाही उर्फ़ आकाश पुत्र लालबहादुर शाही निवासी- ग्राम बाड़वाला पोस्ट अशोक आश्रम विकासनगर, दुगेट जिला देहरादून।
*हाल पता-* ग्राम हिना कोतवाली, मनेरी उत्तरकाशी 21 वर्ष।

गिरफ़्तारी टीम-
मo उoनिo भावना
एच॰सी॰(प्रशिक्षु) बिजेंद्र सिंह
कानि0 सुधीर डंगवाल

Related posts

Uttarakhand: विधानसभा में UCC विधेयक पर बहस में Congress ने संयम की रणनीति अपनाई, BJP के तीखे हमलों पर भी चुप रही

cradmin

परीक्षा: भीषण गर्मी ले रही स्कूली स्टूडेंट परीक्षा, प्रशासन की गाइड लाइन का है इंतजार…

cradmin

प्रतिभागियों ने लिया जीवन बचाने का प्रशिक्षण एम्स में आउटरीच सेल का बीएलएस ,वर्क प्लेस फ़ास्ट एड और होम हेल्थ एड दक्षता कार्यक्रम।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights