khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचार

परीक्षा: भीषण गर्मी ले रही स्कूली स्टूडेंट परीक्षा, प्रशासन की गाइड लाइन का है इंतजार…


देहरादून। प्रचंड गर्मी स्कूली छात्र/छात्राओं की जमकर परीक्षा ले रही है। बावजूद इसके स्कूलों की टाइमिंग परंपरागत ही है। स्कूल प्रबंधन प्रशासन की गाइड लाइन का इंतजार कर रहे हैं।

देवभूमि उत्तराखंड के मैदानी और पहाड़ी क्षेत्रों में इन दिनों तापमान औसत से अधिक है। मैदानी क्षेत्रों में दोपहर के समय बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। 11 बजे के बाद गर्मी अपना असली रंग दिखा रही है। ये प्रचंड गर्मी स्कूली छात्र/छात्राओं की जमकर परीक्षा ले रही है।

कुछ प्राइवेट स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया जा चुका है। इन स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र/छात्राओं को इससे राहत मिली है। जबकि कुछ प्राइवेट स्कूलों में यूनिट टेस्ट चल रहे हैं। उत्तराखंड बोर्ड से संबंधित सभी सरकारी और निजी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश 25 मई से होगा।

इन स्कूलों के छात्र/छात्राओं की गर्मी और तीर्थ यात्रियों/ पर्यटकों की भीड़ जमकर परीक्षा ले रही है। स्कूलों की टाइमिंग परंपरागत होने से भी परेशानी हो रही है। यानि स्कूल सुबह सात/साढ़े बजे लग रहा है और छुटटी एक/डेढ़ बजे भरी दोपहरी में हो रही है। स्कूल प्रबंधन टाइमिंग को लेकर प्रशासन की गाइड लाइन का इंतजार कर रहा है।

Related posts

अनीमिया मुक्त की ओर अग्रसर जनपद टिहरी गढ़वाल। 55 दिन में हुए 01 लाख 38 हजार 129 हिमोग्लोबिन परीक्षण।

khabaruttrakhand

पर्यटन विभाग के तत्वावधान में मोरी ब्लॉक के खरसाड़ी गांव में 10 दिवसीय एडवेंचर फाउंडेशन कोर्स का किया जा रहा संचालित।

khabaruttrakhand

जिलाधिकारी के निर्देश,कांवड़ मेले को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से करें पूर्ण।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights