khabaruttrakhand
आध्यात्मिकउत्तरकाशीउत्तराखंड

ब्रेकिंगः-आजादी का अमृत महोत्सव,विश्व योग दिवस एवं फिट इंडिया अभियान के अंर्तगत मनेरा स्टेडियम से रन फ़ॉर योग मैराथन दौड़ का जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

आजादी का अमृत महोत्सव,विश्व योग दिवस एवं फिट इंडिया अभियान के अंर्तगत मनेरा स्टेडियम से रन फ़ॉर योग मैराथन दौड़ का सोमवार को जिलाधिकारी श्री अभिषेक रुहेला ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रन फोर अभियान के तहत जिलाधिकारी श्री अभिषेक रुहेला, सीडीओ गौरव कुमार,एडीएम तीर्थपाल सिंह,जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल,शैलेंद्र गोदियाल सहित कई जिला स्तरीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों एवं एनडीआरएफ,पीआरडी औऱ शहर के युवाओं,नागरिकों द्वारा दौड़ लगाकर आमजनमानस को योग के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया।

रन फोर योग कार्यक्रम के तहत प्रथम स्थान पर संदीप गुसाईं डुंडा,दूसरे स्थान पर अर्जुन कोठियालगांव,तीसरे स्थान पर अनुराज विकास भवन,चौथे स्थान पर सुमन नोटियाल जोशियाड़ा, पांचवे स्थान पर रोहित धनारी रहें।
इसके अतिरिक्त नितिन कलूड़ा एवं जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी रत्न मणि भट्ट ने भी अंडर सेवन में अपना स्थान बनाया। जिलाधिकारी ने उक्त सभी प्रतिभागियों को ट्रैकसूट व टीशर्ट देकर सम्मानित किया।

जिलाधिकारी ने अपने संदेश में जनपदवासियों को 21 जून को आयोजित होने वाले विश्व योग दिवस में जरूर प्रतिभाग करने की अपील की है।

जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद के जिला मुख्यालय के अतिरिक्त सभी ब्लॉक मुख्यालय में बृहद रूप से योग शिविर आयोजित किया जा रहा है। स्वस्थ रहने के लिए समस्त नागरिक अपनी दिनचर्या में योग को जरूर अपनाए तथा अपने सेहत का ख्याल रखें।

इस दौरान जिला युवा कल्याण अधिकारी जितेंद्र वर्मा,जिला क्रीड़ा अधिकारी निधि विन्जोला,माधव जोशी सहित अन्य उपस्थित रहें।

Related posts

अल्मोड़ा जिले में सोमवार को हुई बस दुर्घटना के शोक में राज्य स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर प्रस्तावित सांस्कृतिक कार्यक्रमो को लेकर ये निर्देश।

khabaruttrakhand

दिसम्बर 2025 के खाद्यान्न वितरण की अवधि 15 फरवरी 2026 तक बढ़ाई गई” “फोर्टिफाइड चावल की अनुपलब्धता के कारण खाद्यान्न वितरण अवधि विस्तारित।

khabaruttrakhand

रेफर केंद्र बनकर रह गए जिले के सभी अस्पताल :- राकेश राणा।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights