khabaruttrakhand
आध्यात्मिकउत्तरकाशीउत्तराखंड

ब्रेकिंगः-आजादी का अमृत महोत्सव,विश्व योग दिवस एवं फिट इंडिया अभियान के अंर्तगत मनेरा स्टेडियम से रन फ़ॉर योग मैराथन दौड़ का जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

आजादी का अमृत महोत्सव,विश्व योग दिवस एवं फिट इंडिया अभियान के अंर्तगत मनेरा स्टेडियम से रन फ़ॉर योग मैराथन दौड़ का सोमवार को जिलाधिकारी श्री अभिषेक रुहेला ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रन फोर अभियान के तहत जिलाधिकारी श्री अभिषेक रुहेला, सीडीओ गौरव कुमार,एडीएम तीर्थपाल सिंह,जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल,शैलेंद्र गोदियाल सहित कई जिला स्तरीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों एवं एनडीआरएफ,पीआरडी औऱ शहर के युवाओं,नागरिकों द्वारा दौड़ लगाकर आमजनमानस को योग के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया।

रन फोर योग कार्यक्रम के तहत प्रथम स्थान पर संदीप गुसाईं डुंडा,दूसरे स्थान पर अर्जुन कोठियालगांव,तीसरे स्थान पर अनुराज विकास भवन,चौथे स्थान पर सुमन नोटियाल जोशियाड़ा, पांचवे स्थान पर रोहित धनारी रहें।
इसके अतिरिक्त नितिन कलूड़ा एवं जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी रत्न मणि भट्ट ने भी अंडर सेवन में अपना स्थान बनाया। जिलाधिकारी ने उक्त सभी प्रतिभागियों को ट्रैकसूट व टीशर्ट देकर सम्मानित किया।

जिलाधिकारी ने अपने संदेश में जनपदवासियों को 21 जून को आयोजित होने वाले विश्व योग दिवस में जरूर प्रतिभाग करने की अपील की है।

जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद के जिला मुख्यालय के अतिरिक्त सभी ब्लॉक मुख्यालय में बृहद रूप से योग शिविर आयोजित किया जा रहा है। स्वस्थ रहने के लिए समस्त नागरिक अपनी दिनचर्या में योग को जरूर अपनाए तथा अपने सेहत का ख्याल रखें।

इस दौरान जिला युवा कल्याण अधिकारी जितेंद्र वर्मा,जिला क्रीड़ा अधिकारी निधि विन्जोला,माधव जोशी सहित अन्य उपस्थित रहें।

Related posts

उच्च हिमालयी क्षेत्रों में जलवायु संरक्षण और विकास का संतुलन जरूरी – निम में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में चिकित्सा विशेषज्ञों ने किया मंथन – हाइपोक्सिया एंड माउंटेन मेडिसिन पर हुई चर्चा।

khabaruttrakhand

Uniform Civil Code (UCC): विशेषज्ञ समिति ने CM Dhami को सौंपी मसौदा रिपोर्ट, कल कैबिनेट बैठक में होगी चर्चा

cradmin

Haridwar: उपराष्ट्रपति Jagdeep Dhankhar के दौरे के लिए तैयारी में, रूट हुए डायवर्ट; चप्पे-चप्पे पर तैनात होंगे जवान

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights